MP : 16 वर्षीय किशोरी के साथ चचेरे भाई ने किया रेप : गर्भवती हुई तो आरोपी बिहार फरार हो गया

 

MP : 16 वर्षीय किशोरी के साथ चचेरे भाई ने किया रेप : गर्भवती हुई तो आरोपी बिहार फरार हो गया

जबलपुर शहर से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। रिश्ते का भाई ही 16 वर्षीय किशोरी के साथ रेप करता रहा। किशोरी गर्भवती हुई तो आरोपी बिहार फरार हो गया। युवती ने पिता को आपबीती सुनाई और अधारताल थाने पहुंच कर रेप सहित पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज कराया।

MP में बड़ी राहत : रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट की दर घटाई, रीवा, सतना, सागर,कटनी समेत इन जगहों पर लगेंगे 20 रुपए : इंदौर में 30 तो सबसे महंगा भोपाल में 50 रुपए का टिकट

अधारताल पुलिस के मुताबिक किशोरी के घर में चार माह पूर्व बिहार निवासी खाला का बेटा आया था। वह काम के सिलसिले में किशोरी के घर में कई दिनों तक रुका रहा। इसी दौरान किशोरी को घर में अकेला पाकर आरोपी ने जबरन रेप किया। इसके बाद आरोपी बीते चार महीने तक किशोरी के साथ रेप करता रहा। इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई। आरोपी से उसने इसके बारे में बात की। आरोपी बहाना कर बिहार भाग गया।

पति के दूसरी औरत से अवैध संबंध : ससुर भी करता था छेड़खानी, शादी के बाद कार और 5 लाख रुपए नकद की डिमांड; नहीं देने पर कर रहे थे प्रताड़ित

किशोरी के गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

किशोरी को पेट में दर्द हुआ। परिजन उसे अस्पताल दिखाने ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसके गर्भवती होने का खुलासा किया। तब जाकर किशोरी ने आरोपी की करतूत उजागर की। पिता के साथ अधारताल थाने पहुंची किशोरी ने आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया।

Related Topics

Latest News