मृत गायों के साथ अमानवीयता : ट्रैक्टर ट्राली के पीछे गाय के शव का घसीटते हुए वीडियो वायरल : लापरवाह कर्मचारी दो कर्मचारी हुए निलंबित
आगर मालवा जिले में मृत गायों को अमानवीय तरीके से नगर पंचायत की ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे रस्सी से बांधकर घसीटते हुए ले जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो आने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई है। मामले में 2 कर्मचारियों को निलंबित किया गया है।
आगर मालवा के बड़ौद में मृत गाय को ट्रॉली से बांधकर घसीटकर ले जाने वाला वीडियो बड़ौद से डग की ओर जाने वाले मार्ग का है। वीडियो गुरुवार का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद बड़ौद नगर परिषद के सीएमओ इकरार अहमद ने मामले पर संज्ञान लेते हुए तत्काल लापरवाह कर्मचारी ट्रैक्टर ड्राइवर इकबाल और कर्मचारी राजू को निलंबित कर दिया है। हालांकि अभी यह तथ्य सामने नहीं आया है कि कर्मचारी गाय के शव को इस तरह क्यों ले जा रहे थे?
पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक ने किया ट्वीट
ये वीडियो मप्र के आगर जिले के बडौद का है जहाँ इन मृतक गायों को नगर परिषद के ट्रैक्टर से बांध कर घसीटा जा रहा है, अगर ये किसी कांग्रेस शासित राज्य का होता तो अभी तक हिंदु धर्म ख़तरे में आ जाता।
ये आस्था का प्रयोग केवल धार्मिक भावनाएं भड़काने के लिए करते है। @_garrywalia pic.twitter.com/AVYC4MuVcF— Jaivardhan Singh (@JVSinghINC) September 24, 2021