छतरपुर : एक तरफा प्यार में पागल लड़के के बुलाने पर लड़की नहीं आई तो गुस्सा होकर पीटा फिर गला दबाकर कुएं में फेंक दिया : तैरने लगी तो डुबोने के लिए खुद भी कूदा पड़ा

 

छतरपुर : एक तरफा प्यार में पागल लड़के के बुलाने पर लड़की नहीं आई तो गुस्सा होकर पीटा फिर गला दबाकर कुएं में फेंक दिया : तैरने लगी तो डुबोने के लिए खुद भी कूदा पड़ा

छतरपुर जिले में एक लड़की को कुएं में डुबोकर मारे जाने की कोशिश का मामला सामने आया है। एकतरफा प्यार में पागल लड़के ने बुलाने पर भी लड़की के नहीं आने से गुस्सा होकर पहले लड़की को पीटा, गला दबाया और फिर उठाकर कुएं में फेंक दिया। लड़की कुएं में तैरने लगी तो खुद भी उसे डुबोने के लिए कुएं में कूद गया। हालांकि मां और बहन के शोर मचाने के बाद लोगों ने लड़की को बचा लिया। लड़का कुएं से निकलकर भाग निकला। लड़की को गंभीर हालात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जहां मामले को प्रेस-प्रसंग से जोड़कर देख रही है। वहीं, लड़की और उसके परिजनों ने इस बात से इनकार किया है।

INDORE ZOO : दो सप्ताह में बाद आएगा 18 फीट लंबा दुनिया का सबसे जहरीला सांप KING COBRA, इसे देखने दर्शकों के लिए बढ़ेगी ललक

मामला जिले के बमीठा थाना के मनपसार गांव का है, जहां 16 साल की नाबालिग के साथ यह घटना हुई है। लड़की की बड़ी बहन का कहना है कि वह मां के साथ खेत पर काम कर रही थी। छोटी बहन से हमारे ही समाज का लड़का हल्के एकतरफा प्रेम करता है। हल्के खेत पर आया और उसने बहन को इशारे से बुलाया। बहन ने जाने से मना किया तो वह हमारे पास आ गया और कुएं के पास ही विवाद करने लगा। जब लड़की ने आने से मना कर दिया तो लड़के ने गुस्से में आकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमने विरोध किया तो उसने हमें धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद उसने बहन का गला दबाया और उठाकर कुएं में फेंक दिया।

पति की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी : लव मैरिज शादी बाद 4 टेक्स्ट मैसेज कर युवती ने बयां किया अपना दर्द, शादी के पहले ही बहाना ढूंढा, मेरा यूज किया

उसका कहना था कि बहन कुएं में नहीं डूबी तो वह खुद भी कूद गया और उसे डुबोने लगा। यह देख मैंने और मां से शोर मचाया तो लोग दौड़कर आए। उन्होंने दोनों को रस्सी के सहारे बाहर निकालना शुरू किया। लड़का रस्सी पकड़कर आधी दूर आ गया, लेकिन नीचे देखा तो पाया कि बहन तैर रही है, इस पर वह फिर से उसके ऊपर मारने के उद्देश्य से कूद गया। बहन बहोश हो गई। लोगों के शोर मचाने पर युवक रस्सी पकड़कर बाहर आ गया। लोग बहन को बचाने में लग गए तो वह भाग निकला। इसी बीच किसी ने डायल -100 को कॉल किया। इस पर पुलिसकर्मी आए और बहन को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बहन ने बताया कि हल्के पहले से शादीशुदा है।

प्रेम-प्रसंग की हमें जानकारी नहीं

प्रेम-प्रसंग को लेकर परिजनों का कहना है कि इसके पहले लड़के ने बेटी को कभी परेशान नहीं किया। रही प्रेम-प्रसंग की बात तो हमें इसकी कोई जानकारी नहीं है। हमने जो देखा, वही बताया है। बाकि लड़की ही बता पाएगी। उन्होंने बताया कि लड़की ने हमें यह बताया कि हल्के की मां ने उसे एक बार अपशब्द कहे थे। यह बात उसने हल्के को बताते हुए कहा था कि अपनी मां को समझा लेना। लड़की ने हल्के की मां को अपशब्द कह दिए थे। जिसके बाद हल्के ने देख लेने की धमकी दी थी।

पीड़ित लड़की बोली - प्रेम-संबंध जैसा मामला नहीं

जिला अस्पताल में भर्ती पीड़ित लड़की ने बताया कि मैं खेत पर चारा काट रही थी। कुछ दूर बहन थी, हल्के पटेल मोटर साइकिल से आया और इशारे कर मुझे पास आने को कहा। मैंने जाने से मना किया तो वह बोला, फिर मैं ही आ रहा हूूं, मैंने कहा आ जाओ। पास आकर वह विवाद करने लगा, मेरी बड़ी बहन आ गई तो आरोपी ने बहन से गाली गलौज की। इसके बाद मुझे खेत के अंदर पकड़ कर ले गया, उसने मेरे चेहरे पर नोंचा, गला दबाया और मारपीट की। इसके बाद उसने मुझे कुएं में धकेल दिया। मुझे कुएं में धकेलने के बाद आरोपी खुद कूद गया और फिर वह तैर कर बाहर निकल गया। कुछ ही क्षण बाद हल्के फिर कुएं में कूदा और मुझे बोला कि तुझे जान से मार दूंगा। हल्ला सुनकर लोगों ने आकर हम दोनों को बाहर निकाला।

लड़की को डुबोने जैसा मामला सामने आया है

नायब तहसीलदार अंजू लोधी ने सोमवार को अस्पताल पहुंचकर लड़की से बात की। उन्होंने कहा - किसी लड़के द्वारा उसे कुएं में डुबोकर मारने जैसा मामला बयानों में सामने आया है। लड़की खतरे से बाहर है, उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है। मामले में पुलिस जांच कर रही है, जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि माजरा क्या है।

जांच के बाद दर्ज होगा आरोपी के खिलाफ प्रकरण

इस संबंध में बमीठा थाना प्रभारी राजेश बंजारे का कहना है कि दोनों में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। लड़का और लड़की के कुआं में गिरने की जानकारी मिली तो टीम को गांव भेजा। लड़की जिला अस्पताल में भर्ती है। हालांकि लड़का गायब हो गया है। अस्पताल से तहरीर आने पर प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

Related Topics

Latest News