REWA : दर्दनाक हादसा : ट्रैक्टर में लगी चक्की से महिला कर रही थी धान की दराई, पट्टे में साड़ी फंसने से गला कटा : मौके पर मौत

 

REWA : दर्दनाक हादसा : ट्रैक्टर में लगी चक्की से महिला कर रही थी धान की दराई, पट्टे में साड़ी फंसने से गला कटा : मौके पर मौत

रीवा जिले के मऊगंज थाना अंतर्गत बनपाडर गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में महिला की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर में लगी चक्की से महिला धान की दराई करा रही थी। इसी बीच महिला की साड़ी पट्टे में फंस गई।

दिल दहला देने वाली घटना : मॉर्निंग वाक पर निकले किशोर की नहर में मिली बॉडी, आरोप ; 2 लड़कियों ​सहित 5 नाबालिगों ने मिलकर की हत्या

दावा है कि हाथ के बाद आधा गला कट गया। जिससे महिला की सेकंडों में मौत हो गई। हादसे की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कराते हुए महिला के शव को पीएम के लिए मऊगंज सिविल अस्पताल भेजवा दिया है।

कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसा : शोक में डूबा सैनिक स्कूल, पायलट पीएस चौहान का रीवा से था नाता, 22 पुशअप कर शहादत को किया याद

मिली जानकारी के मुताबिक शकुंतला यादव पत्नी राजकुमार यादव (42) निवासी बनपाडर गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे अपने घर के सामने ट्रैक्टर से धान की दराई करा रही थी। धान से आधा चावल बनने के बाद अचानक महिला का चक्की से ध्यान भटक गया।

ट्रैक्टर छोड़कर चालक मौके से फरार

जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक उसकी साड़ी चक्की में लगे फाइन बेल्ट में फंस कर दम तोड़ दी। हादसा देख परिजन बचाने के लिये दौड़े लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। इसी बीच चालक मौके से ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। ऐसे में ग्रामीणों ने घटना की सूचना मऊगंज पुलिस को दी।

चालक के खिलाफ मामला दर्ज

जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के लिये सिविल अस्पताल मऊगंज भेजवा दिया है। ट्रैक्टर हादसे पर पुलिस ने लापरवाही बरतने वाले चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही ट्रैक्टर को जब्त कर थाने लाया गया है।

Related Topics

Latest News