भारतीय स्टूडेंट्स के साथ बर्बरता : Bhopal की सृष्टि विल्सन ने बताया लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा, छात्रों से मारपीट और हवाई फायरिंग की जा रही

 

भारतीय स्टूडेंट्स के साथ बर्बरता : Bhopal की सृष्टि विल्सन ने बताया लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा, छात्रों से मारपीट और हवाई फायरिंग की जा रही

यूक्रेन से वतन वापसी के लिए रोमानिया बॉर्डर पहुंच रहे भारतीय स्टूडेंट्स के साथ अब बर्बरता होने लगी है। बॉर्डर पर वर्दी पहने जवानों ने छात्रों से मारपीट की है। दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई। छात्रों ने इसके वीडियो यूक्रेन में रह रहे अपने दोस्तों को भेजे हैं। कीव में रहकर MBBS की पढ़ाई कर ही भोपाल की सृष्टि विल्सन के पास भी इसका वीडियो आया है। सृष्टि ने बताया कि हम लोगों से अच्छा सलूक नहीं किया जा रहा। लड़कियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया जा रहा है। 

रूस और यूक्रेन के युद्ध का आज चौथा दिन : America और Europe Ukraine के मोर्चे को मजबूत करने मदद के लिए सामने आए

सृष्टि ने बताया कि इलाके में कर्फ्यू लगा है। हम लोग काफी डरे हुए हैं। खाने की चीजों की भी शाॅर्टेज होने लगी है। सृष्टि अभी अपने फ्लैट में हैं। उन्होंने बताया कि फ्लैट से करीब एक किलोमीटर दूर बम से हमला हुआ था।

देर रात Russia और Ukraine के बीच होगी बातचीत : स्पेशल फोर्स को हथियारों से लैस के निर्देश, अब तक 4,300 रूसी सैनिक मारे गए

नाइजीरिया, साउथ अफ्रीका के छात्रों ने भी किया दुर्व्यवहार

सृष्टि ने बताया कि भारतीय छात्रों के रोमानिया बॉर्डर पर पहुंचने पर वहां मौजूद नाइजीरिया और साउथ अफ्रीका के छात्रों ने भी उनके साथ मारपीट और हाथापाई की है। आरोप है कि उनकी आंखों में मिर्च का स्प्रे भी डाल दिया गया। इसकी वजह से कई छात्रों के मोबाइल फोन व अन्य सामान वहीं छूट गया।

भारतीय स्टूडेंट्स के साथ बर्बरता : Bhopal की सृष्टि विल्सन ने बताया लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा, छात्रों से मारपीट और हवाई फायरिंग की जा रही

                                                   वीडियो में जवान ने छात्र काे लात मारी।

दूतावास की सलाह: बिना सूचना बॉर्डर पर नहीं जाएं

स्टूडेंट‌स को जैसे ही खबर मिली कि भारत सरकार ने पोलैंड, हंगरी और रोमानिया बॉर्डर से भारतीय लोगों को बाहर निकालने की तैयारी शुरू कर दी है। बाॅर्डर पहुंचने के बाद उन्हें निकाल लिया जाएगा। इसके बाद यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में फंसे भारतीय स्टूडेंट्स ने स्थानीय एजेंट की मदद से दूतावास को सूचना दिए बिना ही बाॅर्डर पर पहुंचना शुरू कर दिया।

आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए प्रेमी और पत्नी : भरे गांव में पति ने दोनो को पेड़ से बांधकर की जमकर पिटाई

दूतावास ने स्टूडेंट्स को यूक्रेन के पश्चिमी शहरों की ओर जाने की सलाह दी थी। अचानक से बाॅर्डर पर स्टूडेंट्स की भीड़ बढ़ने की वजह से यह हालात बने हैं। इससे उन्हें निकालने में समस्या हो रही है।

बाॅर्डर पर हालात ठीक नहीं

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारतीय स्टूडेंट्स की हालात ठीक नहीं हैं। भले ही, केंद्र सरकार और दूतावास ने बाॅर्डर तक पहुंचने की सलाह दी हो, लेकिन वहां पहुंचने के बाद भी स्टूडेंट्स 12 घंटे से अधिक समय से फंसे हैं। उन्हें निकालने की व्यवस्था नहीं है। यूक्रेन के कीव, खार्किव के बाद अब बाॅर्डर पर फंसे स्टूडेंट्स वीडियो भेजकर परेशानी बयां कर रहे हैं।

Related Topics

Latest News