MP : भाभी के साथ बड़े भाई ने किया रेप : 4 महीने में कई बार की ज्यादती

 

MP : भाभी के साथ बड़े भाई ने किया रेप : 4 महीने में कई बार की ज्यादती

होशंगाबाद. इटारसी में युवक ने अपने बड़े भाई की पत्नी से रेप किया। शादी के डेढ़ महीने बाद उसने पहलीे बार रेप किया, इसके बाद 4 महीने में कई बार ज्यादती की। परेशान होकर महिला ने परिजन के साथ महिला थाने होशंगाबाद पहुंचकर अपने देवर के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने आरोपी देवर सुरेश के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया।

घूमने के बहाने घर ले जाकर खींचे आपत्तिजनक फोटो : अब ब्लैकमेल कर सहेलियों और दोस्तों को भी भेजे फोटो

पुलिस के मुताबिक 21 वर्षीय पीड़िता होशंगाबाद नगर की रहने वाली है। जुलाई 2021 में उसकी शादी इटारसी के एक युवक से हुई। शादी के डेढ़ माह बाद ही 31 अगस्त 2021 को ससुराल में उसके देवर सुरेश ने जबरदस्ती की। बाद में उसे धमकी दी कि किसी को बताया तो बदनाम कर दूंगा। आरोपी देवर ने 3,4 बार पीड़िता से जबरदस्ती की। 19 दिसंबर को पीड़िता अपने मायके होशंगाबाद आ गई।

सीधी भर्ती में 73% आरक्षण देने का आदेश जारी : वर्गवार आरक्षण को लेकर क्या स्थिति बनेगी? जानिए नई पॉलिसी

कुछ दिन तक वह चुप रही। आखिर में उसने घरवालों को सारी घटना बताई। पीड़िता अपनी मां, भाई के साथ महिला थाने पहुंची और शिकायत की। महिला थाना प्रभारी सुरेखा निमोदा ने बताया कि पीड़िता ने अपने देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी सुरेश के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Topics

Latest News