MP : आशिकी का प्रपोजल ठुकराने पर दिनदहाड़े युवती को किडनैप करने की कोशिश : भीड़ ने 5 युवकों क़ो जमकर पीटा : गिरफ्तार

 

MP : आशिकी का प्रपोजल ठुकराने पर दिनदहाड़े युवती को किडनैप करने की कोशिश : भीड़ ने 5 युवकों क़ो जमकर पीटा : गिरफ्तार

गुना. इंदौर से गुना आए लड़कों ने एक सेल्सगर्ल को कार में डालकर ले जाने की कोशिश की। आरोपी दिनदहाड़े लड़की को कार में डालकर ले जाना चाह रहे थे। भीड़ ने लड़की को बचाया। दो आरोपियों को पकड़कर पीट दिया। पकड़े गए युवकों को कोतवाली ले जाया गया। लड़की बाइक शोरूम में जॉब करती है।

Valentine's Day पर पढ़िए शाहजहां और मुमताज की शाही लव स्टोरी के चौंकाने वाले राज…

घटना सोमवार सुबह की है। गुना के सिरसी इलाके की रहने वाली 23 साल की सेल्सगर्ल शहर की न्यू सिटी कॉलोनी में किराए से रहती है। लड़की के मामा दुर्गा अलावा ने बताया कि पिछले साल उसकी भांजी के रिश्ते की बात धार के रहने वाले दिनेश दुड़बे से चल रही थी। दिनेश इंदौर में बिजली कंपनी में ड्राइवर है। जब रिश्ता पसंद नहीं आया तो सगाई के लिए लड़की वालों ने मना कर दिया।

अब IPL में दिखेंगे रीवा के कुलदीप : 20 लाख रुपए में Rajasthan Royals ने खरीदा; बाल कटिंग की दुकान चलाकर बेटे को बनाया क्रिकेटर

सोमवार को दिनेश दुड़बे, उसका भाई, तीन और साथियों के साथ कार से गुना आए। गाड़ी उनके इंदौर के सेठ की थी। लड़की घर से शोरूम जाने के लिए निकली थी, तभी नानाखेड़ी स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने लड़कों ने कार अड़ाकर उसे रोक लिया। लड़की ने तुरंत अपने मामा को फोन कर लोकेशन बता दी। जैसे ही लड़कों ने उसे पकड़कर कार में बिठाने की कोशिश की, उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए।

रीवा-सीधी के बीच MP की सबसे लंबी सुरंग : अंदर 100 से ज्यादा हाईटेक कैमरे, अंदर गाड़ी बंद होने पर अलर्ट हो जाएगा कंट्रोल रूम, जगह-जगह होगा अनाउंसमेंट

ड्राइवर और उसका भाई हत्थे चढ़े

भीड़ के हत्थे ड्राइवर दिनेश दुड़बे और उसका भाई सुरेंद्र दुड़बे चढ़ गए। भीड़ ने दोनों की पिटाई कर दी। लड़की का मामा भी आ गया। लोगों ने आरोपियों की कार में भी तोड़फोड़ भी की। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। उनके साथ आए तीन साथी वहां से भाग निकले।

Related Topics

Latest News