मामा से पैसे ऐंठकर शेयर मार्केट पर भांजे ने लगाएं 21 लाख रुपए : पिता की हत्या को लेकर संदेह..

 

मामा से पैसे ऐंठकर शेयर मार्केट पर भांजे ने लगाएं 21 लाख रुपए : पिता की हत्या को लेकर संदेह..

भिंड के पास क्वांरी नदी में रविवार को एक शव मिला। यह शव रिटायर्ड फौजी होने का शक है। पुलिस ने पीएम कराया है। वहीं, लापता रिटायर्ड फौजी के बेटे ने पिता की हत्या होने का संदेह जाहिर किया है। युवक ने पुलिस को बताया कि बुआ के लड़के ने पिता से 21 लाख रुपए ऐंठकर शेयर मार्केट में लगाए थे। इसके बाद पिताजी लापता है।

मशहूर सीरियल महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले Actor Praveen Kumar Sobti का निधन

यह था मामला

मामला यह है कि गोरमी क्षेत्र के ग्राम घिलौआ के रहने रिटायर्ड आर्मी मैन बलवीर सिंह सिकरवार 7 दिसंबर को अपने घर से भिंड में रहने वाली बहन के घर गए। यहां अपने भांजे के साथ 8 दिसंबर को ग्वालियर गए और फिर वापस आ गए। इसके बाद 9 दिसंबर की शाम अपनी बहन के घर अंबेडकर नगर भिंड से बिना बताए चले गए। इसके बाद कोई जानकारी नहीं लग रही थी। बलवीर के बेटे जीतेंद्र ने 24 दिसंबर को गोरमी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस द्वारा की गई तलाश में अब तक कोई जानकारी नहीं लगी। पुलिस ने बलवीर के मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश करनी चाही तो लास्ट लोकेशन अंबेडकर नगर में उक्त दिनांक की मिली थी।

पायलट बनने का सपना करें साकार : 12वीं फिजिक्स मैथमेटिक्स से पास होना जरूरी; पायलट बनने के बाद जॉब लगी, तो सैलरी कितनी?

मुंबई के तांत्रिक ने शव नदी में होना बताया

रविवार की शाम जीतेंद्र के चाचा का लड़का पारथ सिंह सिकरवार जोकि मुंबई में रहता है उसने बताया कि मैंने एक तांत्रिक से बातचीत की थी वो चाचा के बारे में बता रहा था। इसके बाद युवक ने बातचीत की तो उसने बताया कि आपके पिता की बॉडी एक नदी में दिख रही है। इस बात की जानकारी जीतेंद्र ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस तलाश के लिए निकली और पुलिस ने भिंड के पास क्वांरी नदी में उतराता शव निकाला। इसके बाद पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

MP के इश्क मिजाज अफसर : IAS अफसर, जहां रहे वही इश्क लड़ाया; पढ़िए 10 स्लाइड में अफेयर विवाद और हत्या की स्टोरी..

मामले की जांच की जा रही है

गोरमी थाना प्रभारी सुरेश चंद्र शर्मा का कहना है कि नदी में एक शव मिला है। शव रिटायर्ड फौजी का है या अन्य किसी का। पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। रिटायर्ड फौजी भिंड में अपने बहन के घर ज्यादा रहता था। बहन के बेटे ने 21 लाख रुपए शेयर मार्केट में मामा से लेकर लगाए थे। रिटायर्ड फौजी का बेटा ने हत्या का संदेह जाहिर किया है। वो रिश्तेदारों पर आरोप लगा रहा है।

प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज : शादी का झांसा देकर 10 माह तक बनाए शारीरिक संबंध

पिता पर पैसा बहुत था, इसलिए उनके साथ वारदात हुई

जीतेंद्र सिंह ने कहा कि मेरे पिता बुआ के घर ज्यादा रहते थे। उनके पास पैसा बहुत था। लेन-देन था। बुआ के लड़के ने 21 लाख रुपए लिए। वो बुआ जी और उनके बेटे पर ज्यादा विश्वास करते थे। इसलिए मुझे शक है कि उनके साथ घटना कर दी गई है।

Related Topics

Latest News