MP : प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज : शादी का झांसा देकर 10 माह तक बनाए शारीरिक संबंध

 

MP : प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज : शादी का झांसा देकर 10 माह तक बनाए शारीरिक संबंध

MP NEWS : भोपाल के ऐश बाग इलाके में रहने वाली युवती की शिकायत पर पुलिस ने उसके प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर 10 माह तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब शादी से मुकर गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

दिल दहला देने वाली घटना : अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी के सिर को कुकर से कुचला फिर कैंची से किए कई वार..

जानकारी के मुताबिक, इलाके में रहने वाली 30 साल की युवती सरकारी विभाग में चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी है। उसके साथ चूनाभट्‌टी में रहने वाला अनिमेष विकरोल भी जॉब करता है। नौकरी के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हो गई। दिसंबर 2019 में आरोपी उसे ओल्ड सुभाष नगर लेकर पहुंचा। जहां, उसके साथ गलत काम किया। 

भाभी के साथ बड़े भाई ने किया रेप : 4 महीने में कई बार की ज्यादती

युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने शादी करने की बात कही। इसके बाद आरोपी उसके साथ कई बार गलत काम किया। हाल ही में युवती ने उस पर शादी का दबाव बनाया तो मुकर गया। इस पर युवती ने आरोपी के खिलाफ ऐश बाग थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया।

Related Topics

Latest News