MP : फिर बदला मौसम का मिजाज : भोपाल-इंदौर समेत पुरे प्रदेशभर में बढ़ी ठंड

 

MP : फिर बदला मौसम का मिजाज : भोपाल-इंदौर समेत पुरे प्रदेशभर में बढ़ी ठंड

मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदल गया। तेज ठंडी हवाओं का भोपाल और इंदौर समेत पूरे प्रदेश में असर नजर आया। इससे दिन के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई। वहीं भिंड में गुरुवार शाम ओले गिरे। बैतूल, भोपाल, धार, गुना, ग्वालियर, होशंगाबाद, इंदौर, राजगढ़, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन, सिवनी और सीधी में 1 डिग्री से लेकर 4 डिग्री तक अधिकतम तापमान नीचे आ गया। उज्जैन, धार और शाजापुर में सबसे ज्यादा 4 डिग्री सेल्सियस तापमान गिरा।

MPPSC ने निकाले डेंटल सर्जन के 193 नए पद : 15 फरवरी से 14 मार्च तक का समय

बुंदेलखंड, महाकौशल और विंध्य के अधिकांश इलाकों में इसका असर नहीं दिखाई दिया। यहां पर पारा जबलपुर, खजुराहो, नौगांव, और सतना में दिन का पारा 3 डिग्री तक चढ़ गया। अब रात का पारा भी नीचे आने की संभावना है। यह 10 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।

जानिए कैसे होगा RBI का डिजिटल रुपया : क्रिप्टो करेंसी जैसा या फिर हटकर पढ़िए सब कुछ : आइए जानते हैं कि CBDC क्या है?

24 घंटे में कुछ जिलों में बारिश के आसार

उत्तर में बर्फबारी और पाकिस्तान से आ रही ठंडी हवाओं के कारण राजस्थान में एक सिस्टम बन गया है। इस सिस्टम से प्रदेश में मौसम बदला है। अगले 24 घंटे में ग्वालियर-चंबल और जबलपुर संभाग के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इससे अगले तीन दिन तक ठंड थोड़ी बढ़ेगी। दिन-रात के तापमान में कमी आएगी।

Facebook को लगा बड़ा झटका, कम हुए डेली यूजर्स : Meta की मार्केट वैल्यू 200 अरब डॉलर तक घाटी

पहाड़ों पर बर्फबारी, हवाओं की रफ्तार तेज

मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई है। इसके साथ ही हवाओं की रफ्तार काफी तेज है। इससे अगले तीन दिन तक दिन और रात का पारा कुछ नीचे आएगा। रात को पारा 10 डिग्री तक आ सकता है। अभी प्रदेशभर में रात का पारा 10 से 15 डिग्री के बीच पहुंच गया है।

7 साल से साथ रह रहे प्रेमी प्रेमिका को दतिया एसपी ने पवित्र बंधन में बांधा : माता-पिता ने भी दिया आशीर्वाद

कल तक सिस्टम एक्टिव, यहां हल्की बूंदा-बांदी के आसार

पीके साहा ने बताया कि राजस्थान में बना सिस्टम शुक्रवार तक सक्रिय रहेगा। इससे अगले 24 घंटों के दौरान ग्वालियर, मुरैना, भिंड, जबलपुर, सीधी, सिंगरौली, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट और शहडोल में हल्की बारिश हो सकती है। शेष प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। सीधी, सिंगरौली भिंड और मुरैना में कहीं-कहीं गरज-चमक हो सकती है।

शादी से 16 दिन पहले युवती ने जहर खाकर दी जान : वजह जान उड़ जाएंगे होश

मौसम में ये बदलाव क्यों?

उत्तर में बर्फबारी हुई है। अभी हवाएं पूर्व की तरफ चल रही हैं। अब धीरे-धीरे पश्चिमी हो रही हैं। इससे दिन और रात का पारा नीचे आएगा। ये 3 से 5 डिग्री तक नीचे आ सकता है। इससे अगले तीन दिन तक असर रहेगा। उसके बाद से फिर तापमान में बढ़ोतरी होगी।

यहां न्यूनतम तापमान कम रहा

शहर तापमान

खजुराहो 9.2

मंडला 9.2

पचमढ़ी 9.2

नौगांव 10.2

यहां रात का पारा ज्यादा रहा

शहर तापमान

भोपाल 14.8

शाजापुर 14.4

रतलाम 13.4

राजगढ़ 13.0

प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

शहर तापमान

ग्वालियर 11.3

जबलपुर 13.0

इंदौर 13.0

भोपाल 14.8

Related Topics

Latest News