MP : 7 साल से साथ रह रहे प्रेमी प्रेमिका को दतिया एसपी ने पवित्र बंधन में बांधा : माता-पिता ने भी दिया आशीर्वाद

 

MP : 7 साल से साथ रह रहे प्रेमी प्रेमिका को दतिया एसपी ने पवित्र बंधन में बांधा : माता-पिता ने भी दिया आशीर्वाद

दतिया SP ने अपने ऑफिस के बाहर 7 साल से साथ रह रहे प्रमी-प्रमिका को शादी के पवित्र बंधन में बांध दिया। पहले परिवार के लोगों को समझाया फिर परिजनों की रजामंदी से दोनों के हाथ पीले कर दिए।

सस्पेंड : मुस्लिम लड़की से लव मैरिज कर दहेज के लिए किया प्रताड़ित : मां और पिता भी आरोपी

भांडेर के कुतौली गांव का एक प्रेमी जोड़ा अशोक और संध्या दतिया SP से मदद की गुहार लगाने पहुंचा। दोनों लड़का-लड़की शादी करना चाहते थे। लेकिन संध्या के परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। SP ने प्रेमी जोड़े की सहमति से लड़के की माता उमा सिरोनिया और पिता दीनदयाल सिरोनिया के सामने ऑफिस के बाहर फूलों की माला पहनाकर सात जन्मों के बंधन में बांध दिया।

घूमने के बहाने घर ले जाकर खींचे आपत्तिजनक फोटो : अब ब्लैकमेल कर सहेलियों और दोस्तों को भी भेजे फोटो

अशोक का कहना है कि वो संध्या से 7 साल पहले मिला था। दोनों में पहले दोस्ती हुई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। पिछले 7 सालों से दोनों साथ हैं। बहुत खुश हैं। संध्या ने बताया कि दोनों साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया। मामले में जब उसने परिजनों से बात की तो उसके माता-पिता ने इस रिश्ते के लिए मना कर दिया। इसलिए वे SP से मदद की गुहार लगाने के लिए गए।

इंदौर शहर में नए बदमाशों के ट्रेंड : सोशल मीडिया पर खुद को बताते है डॉन; नाम से कांपते थे लोग, थूक-कमोड चटवाने का VIDEO भी डाला, लेडी डॉन और किन्नर भी कम नहीं

SP ने बुधवार को अशोक के परिजनों को ऑफिस बुलाया। SP ने संध्या और अशोक की सहमति पूछी। फिर ऑफिस के बाहर दोनों को सातों जन्म का साथी बना दिया। संध्या और अशोक ने एक दूसरे को फूल माला पहनाई और विवाह की औपचारिकताएं पूरी की। अशोक के माता-पिता ने नवविवाहितों को आशीर्वाद दिए।

Related Topics

Latest News