REWA : कल तक SP एवं ADG लेते थे चरणामित्र, अब उसी महंत को प्रसाद देने के लिए ढूंढ रही पुलिस

 

REWA : कल तक SP एवं ADG लेते थे चरणामित्र, अब उसी महंत को प्रसाद देने के लिए ढूंढ रही पुलिस

( ग्राउंड एमपी 17 ऋतुराज द्विवेदी की रिपोर्ट ) रीवा। शहर के मध्य स्थित सर्किट हाउस में एक महंत सहित 4 लोगों पर नाबालिग से सामूहिक दुष्‍कर्म का आरोप लगा है। पीडि़ता के बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस में मामला दर्ज कर जहां हिस्ट्रीशीटर विनोद पांडे को गिरफ्तार कर लिया है वहीं अन्य तीन की तलाश तेज कर दी है। उक्त वारदात शहर के सबसे पॉश एरिया सर्किट हाउस में हुई। गत 28 मार्च की शाम आरोपित एनेक्सी भवन रूम नंबर-4 में ठहरा हुआ था। इस दौरान महंत की जान-पहचान का हिस्ट्रीशीटर बदमाश लड़की को वहां लेकर गया। किशोरी को यह कहा गया था कि महंत के विशेष आशीर्वाद से उसके बिगड़े काम बन जाएंगे। क्योंकि उक्त महंत को विशेष आशीर्वाद प्राप्त है। किशोरी को वहां पहले शराब पिलाने की कोशिश की गई। 

REWA : कल तक SP एवं ADG लेते थे चरणामित्र, अब उसी महंत को प्रसाद देने के लिए ढूंढ रही पुलिस

बाद में उसे कमरा बंद कर हवस का शिकार बनाया गया। रूम हिस्ट्रीशीटर के नाम पर ही बुक था। आरोपित महंत श्रीराम जन्मभूमि न्यास के पूर्व सदस्य व पूर्व सांसद रामविलास वेदांती का शिष्य है। बताते चलें कि उक्त महंत न केवल उनका शिष्य है बल्कि परिवार के नाते राम विलास वेदांती का नाती लगता है जो कि जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गुढ़वा वर्क का रहने वाला है। पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा ने बताया कि गत सोमवार शाम अकौरी थाना नईगढ़ी निवासी विनोद पांडेय के बुलाने पर किशोरी सतना से रीवा आई थी। किशोरी को झांसा देकर महंत से मिलने सर्किट हाउस लाया गया था। उसे पहले सैनिक स्कूल के पास बुलाया गया। फिर वहां से गाड़ी में बैठकर सर्किट हाउस के अंदर लाया गया। नाबालिग को महंत सीताराम उर्फ समर्थ त्रिपाठी से विनोद पांडेय ने मिलवाया था।

साधु बना शैतान : वेदांती महाराज का नाती है रसिया महंत, VIP घेरे में रहता था महंत : प्रशासन पर खड़े हुए सवाल?

पी रहे थे शराब 

पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वहां महंत, विनोद और एक अन्य लोग शराब पी रहे थे। उसे भी शराब पिलाना चाही। लेकिन शराब पीने से मना कर दिया जिसके बाद कमरे में मौजूद अन्‍य बाहर चले गए जबकि कमरे में मौजूद महंत ने उसे अपने हवस का शिकार बनाया। महंत ने गलत काम करने के बाद अपने अन्य सहयोगियों से उसे घर छोड़ आने को कहा। अन्य लोगों ने उसे किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। जिसके बाद पीड़िता अपने घर सतना पहुंची, उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने स्वजन को दी। गत 29 मार्च की शाम पिता के साथ रीवा के सिविल थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है।

परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर बुलाया राजनिवास,फिर नाबालिक युवती को शराब पिलाकर किया रेप : हिस्ट्रीशीटर के नाम बुक था रूम, चार आरोपी थे शामिल

दो नामजद, दो अज्ञात हैं आरोपित 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने बताया कि मामले में 4 आरोपित बनाए गए हैं। पहला आरोपित महंत सीताराम उर्फ समर्थ त्रिपाठी और दूसरा विनोद पांडेय है। दो आरोपित फिलहाल अज्ञात हैं। पुलिस ने विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। एक संदेही देर रात पुलिस के हाथ लग गया है। जबकि महंत फरार है। विनोद पांडेय हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। वह हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया है।

साधु बना शैतान : वेदांती महाराज का नाती है रसिया महंत, VIP घेरे में रहता था महंत : प्रशासन पर खड़े हुए सवाल?

हिस्ट्रीशीटर है विनोद

REWA : कल तक SP एवं ADG लेते थे चरणामित्र, अब उसी महंत को प्रसाद देने के लिए ढूंढ रही पुलिस

इस घटना का साजिशकर्ता विनोद पांडेय शातिर हार्डकोर अपराधी है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, अड़ीबाजी, दुष्‍कर्म सहित विभिन्न अपराधों के 36 से अधिक मामले दर्ज हैं। दोहरे हत्याकांड पर उसे कोर्ट से सजा भी हो चुकी थी और जमानत पर बाहर था। बताया गया है कि वह तीन दिन से सर्किट हाउस में रुका हुआ था। वेदांती महाराज की कथा की तैयारियों के लिए आरोपित रीवा आया हुआ था।

होने वाली है कथा  

रीवा में समदड़िया मॉल के उद्घाटन पर आरोपित के गुरु और श्रीराम जन्मभूमि न्यास के पूर्व सदस्य व पूर्व सांसद रामविलास वेदांती की कथा का आयोजन होने वाला है। 1 अप्रैल से 10 अप्रैल तक हनुमान कथा और अष्टोत्तर शत रुद्राभिषेक का कार्यक्रम रखा गया है। इसी की तैयारी के लिए वेदांती महाराज का आरोपी शिष्य सीताराम दास रीवा आया हुआ था।

दिया जा रहा था विशेष महत्व 

महंत सीताराम को विगत 1 माह से जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा विशेष महत्व दिया जा रहा था जहां भी महंत दर्शन करने जाता वहां पर पुलिस की विशेष व्यवस्था की जाती थी जिससे महंत का प्रोटोकाल मजबूत हो सके उसे दर्शन करने में दिक्कत ना हो हाल में ही उसने कई मंदिरों के दर्शन किए थे जिसमें उसे बीपी आइपी प्रोटोकोल दिया गया था।

REWA : कल तक SP एवं ADG लेते थे चरणामित्र, अब उसी महंत को प्रसाद देने के लिए ढूंढ रही पुलिस

महंत सहित चार पर मामला दर्ज किया गया है महंत की गिरफ्तारी के लिए कई अस्थान कर्तव्य दी जा रही है लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है जल्द ही मान की गिरफ्तारी कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

हितेंद्र नाथ शर्मा ,थाना प्रभारी, सिविल लाइन

Related Topics

Latest News