Rewa-Prayagraj मार्ग में दर्दनाक हादसा : NH 30 को क्रॉस करते समय ग्रामीण को अज्ञात वाहन ने कुचला, दो हिस्सों में बंट गया युवक का शरीर

 

Rewa-Prayagraj मार्ग में दर्दनाक हादसा : NH 30 को क्रॉस करते समय ग्रामीण को अज्ञात वाहन ने कुचला, दो हिस्सों में बंट गया युवक का शरीर

जिले के रीवा-प्रयागराज मार्ग में बीती रात एक विभत्स सड़क हादसा हुआ। सूत्रों की मानें तो रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र के बेलवा पैकान में देर रात नेशनल हाईवे 30 को क्रॉस करते समय एक ग्रामीण को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। दुर्घटना के बाद युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। कुछ देर बाद तड़प-तड़प कर युवक ने दमतोड़ दिया। जिसने भी हाईवे में विभत्स तरीके से शव को देखा, उसके रोंगटे खड़े हो गए।

परिवहन विभाग पर लगे अवैध वसूली के आरोप : जांच के नाम पर एक ट्रक चालक से वसूले 6 हजार, नहीं दी रसीद

बड़ी दुर्घटना की खबर पर सैकड़ों ग्रामीण हाईवे में पहुंचकर चक्काजाम कर दिया। यातायात बंद होने की जानकारी पर थाना पुलिस सहित एसडीएम व तहसीलदार आधी रात घटनास्थल पर पहुंचे। जिन्होंने परिजनों को समझाइश दी। तीन घंटे तक चले बवाल के बाद ग्रामीण लाश उठाने को राजी हुए। तब कहीं जाकर शव को एसजीएमएच भेजवाया गया।

पिट्ठू बैग से नशे की तस्करी करते दो नाबालिग सहित 6 बदमाश गिरफ्तार : तलाशी में 6 पैकेट की कीमत कुल 1 लाख रुपए का गांजा निकला

रोड क्रॉस करते समय दुर्घटना

थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र यादव ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 12 बजे के आसपास धीरेन्द्र सिंह (50) निवासी बेलवा पैकान किसी कार्य से हाईवे के उस पार जा रहा था। तभी एनएच 30 में तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन आया। जिसने ठोकर मारते हुए कुचल दिया। दुर्घटना के बाद चालक अपने वाहन के साथ फरार हो गए। ठोकर की आवाज सुनकर घर वाले दौड़े तो धीरेन्द्र सिंह का शरीर दो हिस्सों में बंट गया था। कुछ ही मिनटों के बाद धीरेन्द्र ने दमतोड़ दिया।

Chef Lata Tandon के पति मोहित का दूसरी महिला से अफेयर, सिविल लाइन थाने में दर्ज हुई FIR

रात में तीन घंटे चला बवाल

रोंगटे खड़े कर देने वाले शव को देखने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। देखते ही देखते सैकड़ों गांव वाले पहुंच गए। जिन्होंने हाईवे से शव को नहीं उठने दिया। नतीजन रात में लंबी लाइन लग गई। चक्काजाम की खबर सुनकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जब ग्रामीणों को थाना प्रभारी ने समझाया तो वह नहीं मानें। अंतत: पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। जिसके बाद मनगवां एसडीएम संजीव कुमार पाण्डेय सहित तहसीलदार आदि मौके पर पहुंचे।

डॉक्टर का टॉयलेट में अर्धनग्न हालत में मिला शव, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक मदद की मांग

ग्रामीणों की मांग थी कि दुर्घटना करने वाले चालक को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। साथ ही मृतक की आर्थिक मदद की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि धीरेन्द्र सिंह पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। इस हादसे से परिवार पर रोड पर आ गया है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा आर्थिक मदद की जाए। तब एसडीएम ने आश्वासन दिया कि मृतक को हर संभव मदद की जाएगी। साथ ही दो​षी वाहन चालक पर कार्रवाई होगी।

Related Topics

Latest News