SATNA : कस्टडी से भाग निकला दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 5 हजार रुपए का था इनाम घोषित

 

SATNA : कस्टडी से भाग निकला दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 5 हजार रुपए का था इनाम घोषित

सतना की रामपुर थाना पुलिस की कस्टडी से भाग निकला दुष्कर्म का आरोपी फिर पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। एसपी सतना ने उस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ शहीद की हुई अंत्येष्टि : CISF की बटालियन ने अपने जांबाज साथी को दी सलामी, हजारों की आंखे हुई नम

रामपुर थाना पुलिस ने अपनी अभिरक्षा से फरार हो गए दुष्कर्म के आरोपी संदीप कोल निवासी मढ़ा को एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया है। उसे नाबालिग के साथ रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वह शुक्रवार की दोपहर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। सतना एसपी धर्मवीर सिंह ने आरोपी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

पत्नी का गला घोंटकर हत्या करने वाले हत्यारे पति को अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

शुक्रवार की दोपहर रामपुर थाना पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करने के लिए मेडिकल कराने अस्पताल ले गई थी। अस्पताल के गेट के पास ही वह पुलिस वालों को धक्का देकर भाग गया था। पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा किया था लेकिन वे उसे पकड़ नही पाए थे। आरोपी के कस्टडी से भागने की घटना पर एसपी ने सख्त नाराजगी जताई थी। दो दिन से रामपुर पुलिस दिन रात आरोपी की तलाश में जुटी थी।

सहेली के पास ले जाने के बजाय सुनसान जगह ले जाकर किया रेप फिर सिर पर पत्थर पटक कर हत्या करने की कोशिश

Related Topics

Latest News