REWA : दीनदयाल कालोनी का मामला : महिला ने कुल्हाड़ी लेकर थाने में जमकर मचाया हंगामा, पड़ोसी द्वारा मारपीट करने का लगाया आरोप

 

REWA : दीनदयाल कालोनी का मामला : महिला ने कुल्हाड़ी लेकर थाने में जमकर मचाया हंगामा, पड़ोसी द्वारा मारपीट करने का लगाया आरोप

रीवा शहर के सिविल लाइन थाने में रविवार की रात एक महिला ने जमकर हंगामा मचाया है। सूत्रों की मानें तो महिला के हाथ में कुल्हाड़ी देखकर पुलिसकर्मी हरकत में आ गए। साथ ही थाने का चैनल गेट बंदकर अपने आप को सुरक्षित किया। इसके बाद आनन-फानन में पुलिस के आला अधिकारियों को सूचना दी गई। जानकारी के बाद सिविल लाइन थाने में महिला पुलिस कर्मी और उपनिरीक्षकों को भेजा गया।

रेलवे स्टेशन से मोस्टवांटेड अपराधी को जबलपुर STF की मदद से पुलिस ने पकड़ा, 15 हज़ार का इनाम घोषित था

इधर महिला उपनिरीक्षक ने कुल्हाड़ी वाली महिला से बात की तो उसने पड़ोसी द्वारा मारपीट करने की शिकायत की। दावा किया कि सूचना के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची है। घंटों मैं जेपी मोड में खड़ी रही। लेकिन जब पुलिस नहीं पहुंची तो वह खुद कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंच गई है। हालांकि काफी समझाइश के बाद महिला पुलिसकर्मियों ने कुल्हाड़ी को कब्जे में लेकर राहत की सांस ली है। वहीं महिला के अभद्रता पूर्ण व्यवहार से पुलिस डरी रही।

हवस का पुजारी पिता गिरफ्तार : 7 साल से एक बालिक और दूसरी नाबालिग बेटी कर रहा था रेप, नशे की हालत में पत्नी से भी करता मारपीट

सिविल लाइन थाना प्रभारी की मानें तो रविवार की रात महिला कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंची थी। हंगामा करते देख महिला पुलिसकर्मियों ने समझाइश दी। वहीं कुल्हाड़ी लेकर पहुंची महिला का व्यवहार देखकर ऐसा समझ में आ रहा था कि वह मानसिक रूप से कमजोर है। उसने पुलिस और मीडिया के बारे में भला बुरा बोला है। फिलहाल उसके बताए गए कथन के अनुसार जांच की जा रही है। यदि शिकायत सही पाई गई तो कार्रवाई होगी।

Related Topics

Latest News