REWA : छात्रों के लिए खुशखबरी : स्नातक के विद्यार्थियों को मिल नहीं 120 दिन की छुट्टी,उठाएं गर्मी का लुफ्त

 
REWA : छात्रों के लिए खुशखबरी : स्नातक के विद्यार्थियों को मिल नहीं 120 दिन की छुट्टी,उठाएं गर्मी का लुफ्त

रीवा। सरकारी व गैर सरकारी कॉलेजों के स्नातक के विद्यार्थियों को 120 दिन छुट्टियों का मजा मिलेगा। स्नातक प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए 195 दिन महाविद्यालयों में कक्षाओं का संचालन होगा। शेष 50 दिन परीक्षा व सांस्कृतिक कार्यक्रम में व्यतीत होंगे। सत्र 2022-23 में होने वाले इन शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक आयोजनों में विद्यार्थियों की भागीदारी तय होगी। इसी तरह स्नातकोत्तर सेमेस्टर पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को भी 62 दिन छुट्टी के मिलेंगे। सभी सरकारी व गैर सरकारी महाविद्यालयों में वार्षिक व सेमेस्टर कक्षाओं का संचालन 1 जुलाई से होगा। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा मार्गदर्शी सिद्धांत के साथ जारी शैक्षणिक कैलेण्डर में उक्त जानकारी दी गई है। कैलेण्डर के मुताबिक अगस्त के पहले सप्ताह में महाविद्यालय प्रबंधन प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित करायेंगे। साथ ही 14 अगस्त के पश्चात स्थानांतरण प्रकरणों को छोड़कर अन्य किसी तरह का प्रवेश महाविद्यालयों में नहीं हो सकेगा। बहरहाल, पूर्व के अनुभवों के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया संशोधित होकर अगस्त के आखिर तक चलने के आसार हैं।


अक्टूबर से होंगी सांस्कृतिक गतिविधियां

कैलेण्डर में विभाग ने छात्रसंघ चुनाव के लिए अगस्त और सितंबर का समय तय किया है, लेकिन बीते वर्षांे की तरह इस साल भी छात्रसंघ चुनाव होना कुछ मुश्किल है। विभाग ने विश्वविद्यालयीन, राज्यस्तरीय व अन्य तरह की सभी खेल व सांस्कृतिक गतिविधियां अक्टूबर माह तक पूरी करने के निर्देश दिए हैं। वार्षिक स्नेह सम्मेलन व वार्षिक पत्रिका का प्रकाशन महाविद्यालय प्रबंधनों को फरवरी के दूसरे सप्ताह तक करना होगा।


दो बार होगी आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा

गत वर्ष की भांति वार्षिक पद्धति में विभाग ने दो बार आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा की व्यवस्था दी है। पहली तिमाही आंतरिक परीक्षा सितंबर माह के आखिर में होगी, जबकि छमाही अंातरिक परीक्षा दिसंबर माह के अंत में कराने का निर्णय लिया गया है। इसके पहले 16 सितम्बर से 23 सितम्बर के मध्य पूरक परीक्षाओं का आयोजन कराया जाना है।  


1 अप्रैल से करानी होगी परीक्षा
वार्षिक शैक्षणिक कैलेण्डर के मुताबिक महाविद्यालय प्रबंधनों को 14 से 25 मार्च के बीच प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन कराना होगा। फिर 1 अप्रैल से 18 मई के मध्य अवधेश प्रताप ङ्क्षसह विश्वविद्यालय को मुख्य वार्षिक परीक्षा करानी होगी। इन वार्षिक परीक्षाओं का रिजल्ट विश्वविद्यालय को 30 जून तक देना होगा।


वार्षिक पाठ्यक्रम में ऐसे मिलेगी छुट्टी

  अवकाश                                  दिवस
- रविवार                                     52
- सामान्य अवकाश                      18
- स्थानीय अवकाश                      03
- दीपावली अवकाश                    05
- परीक्षा पूर्व तैयारी अवकाश        06
- ग्रीष्मकालीन अवकाश              36
   कुल                                       120

Related Topics

Latest News