REWA : बड़ी दुर्घटना टली : रीवा से सीधी के लिए जा रही यात्री बस छुहिया घाटी में पलटी, दो दर्जन लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

 

REWA : बड़ी दुर्घटना टली : रीवा से सीधी के लिए जा रही यात्री बस छुहिया घाटी में पलटी, दो दर्जन लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के रीवा में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया। घटना उस वक्त हुई जब रीवा से सीधी के लिए जा रही एक यात्री बस गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र स्थित छुहिया घाटी में पलट गई। यात्री बस के पलटने से दो दर्जन लोग घायल हो गए। इसमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। अचानक बस के पलटने से वहां पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हादसे में फिलहाल किसी के मारे जाने की खबर नहीं है।

एंडेवर कार से पुलिस ने 66000 हजार रुपए की 440 शीशी नशीली कफ सिरप करी जब्त

जानकारी के मुताबिक सोमवार को रीवा से सीधी की ओर जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत छुहिया घाटी में पलट गई। अचानक हुए इस हादसे से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को गोविंदगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया है। इनमें से गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहाकि संयोग अच्छा रहा कि बस खाई में नहीं गिरी, अन्यथा यहां भी उत्तराखंड जैसा हादसा हो जाता। 

REWA : बड़ी दुर्घटना टली : रीवा से सीधी के लिए जा रही यात्री बस छुहिया घाटी में पलटी, दो दर्जन लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

REWA में 10 घंटे के अंदर चाकूबाजी के 3 आरोपी गिरफ्तार : पियूष शुक्ला के खिलाफ 10 अपराध दर्ज, उधारी में सिगरेट और गुटका नहीं देने पर मारा चाकू

हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं है जब घाटी में इस तरह का हादसा हुआ हो। इसके पहले भी छुहिया घाटी में कई सड़क हादसे हो चुके हैं, जिसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है। आए दिन घाटी में जाम की स्थिति भी बनी रहती है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही गाड़ी के कागजातों के साथ उसके फिटनेस की भी जांच की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

वही जानकारी मिलते ही मौके पर के. पी. वेंकाटेश्वर राव, अति. पुलिस महानिदेशक रीवा, गोविन्दगढ़ थाना क्षेत्र के छुहिया घाटी में बस दुर्घटनाग्रस्त स्थल पर पहुंचे, घायलों की जानकारी एवं वस्तुस्थिति का जायजा लिया तथा अधिकारियों को घटना के संबंध में निर्देशित किया।

REWA : बड़ी दुर्घटना टली : रीवा से सीधी के लिए जा रही यात्री बस छुहिया घाटी में पलटी, दो दर्जन लोग घायल, तीन की हालत गंभीर


Related Topics

Latest News