MP WEATHER UPDATE : भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 13 जून से पूरे प्रदेश में बारिश, 20 जून के बाद मानसून सक्रिय

 

MP WEATHER UPDATE : भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 13 जून से पूरे प्रदेश में बारिश, 20 जून के बाद मानसून सक्रिय

MP WEATHER NEWS : मध्यप्रदेश में एक्टिव प्री-मानसून (active pre-monsoon) की बारिश से कई जिलों में ठंडक घुल गई है और गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो गर्मी का असर सिर्फ दो दिन और रहेगा। 13 जून से पूरे प्रदेश में बारिश होने लगेगी। 15 जून के बाद मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री हो जाएगी और 20-22 जून तक मानसून प्रदेशभर में एक्टिव हो सकता है। विदिशा में शनिवार को बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल, इंदौर में भी शाम तक बूंदाबांदी हो सकती है। 


दो दिन से प्रदेश के कई इलाकों में प्री-मानसून एक्टिव 

इंदौर में बूंदाबांदी के बाद शुक्रवार को खरगोन-राजगढ़ में आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। खंडवा, छिंदवाड़ा, जबलपुर, दमोह भी भीगे। 13 जून से पूरे प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिव (active pre-monsoon) हो जाएगा। प्रदेश के इंदौर, खंडवा, खरगोन, बालाघाट, मंडला, शहडोल से मानसून एंट्री लेगा। 20 जून के बाद मानसून के पूरे प्रदेश में सक्रिय होने के आसार है।

MP WEATHER : 9 जून से हल्की गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी शुरू : प्रदेश में 20 जून तक फूल एंट्री के साथ आएगा मानसून

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 11 जून से थोड़ी राहत मिलेगी। मानसून अगले दो दिन में महाराष्ट्र पहुंच सकता है। महाराष्ट्र पहुंचने के बाद अगले दो दिन में उसके मुंबई तक पहुंचने की संभावना है। इसके बाद ही यह मध्यप्रदेश में आ जाएगा।

इंदौर में BF के घर GF ने किया सुसाइड : शादी की बात को लेकर हुआ विवाद, 4 साल तक दूसरे युवक से था अफेयर

Related Topics

Latest News