इंदौर में BF के घर GF ने किया सुसाइड : शादी की बात को लेकर हुआ विवाद, 4 साल तक दूसरे युवक से था अफेयर

 

इंदौर में BF के घर GF ने किया सुसाइड : शादी की बात को लेकर हुआ विवाद, 4 साल तक दूसरे युवक से था अफेयर

इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में एक युवती ने अपने प्रेमी रेलवे स्टेशन मास्टर के घर में फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों के बीच दो साल से अफेयर चल रहा था।  दोनों के बीच शादी की बात को लेकर विवाद हुआ। मृतका निजी कंपनी में अकाउंटेंट का काम करती थी।

STUDY : लड़कियों को इन दिनों यौन संबंध बनाने में आता है सबसे अधिक आनंद?

थाना प्रभारी ने बताया 

TI संजय शुक्ला के मुताबिक घटना पल्हर नगर की है। यहां प्रीति (28) पुत्री लक्ष्मीनारायण मिश्रा निवासी तीन इमली ने अपने दोस्त सचिन शर्मा (34) के सरकारी क्वार्टर में फांसी लगा ली। प्रीति उससे मिली और शादी की बात कही। लेकिन सचिन ने नौकरी लगने के बाद शादी करने की बात कही। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हुई जिसके बाद प्रीति ने अपनी जान दे दी। सचिन से पहले उसके दोस्त ने भी प्रीति को शादी के नाम पर धोखा दिया था।

MP WEATHER : 9 जून से हल्की गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी शुरू : प्रदेश में 20 जून तक फूल एंट्री के साथ आएगा मानसून

आखिरी कॉल कर कहा- मैं जा रही हूं..

प्रीति मूल रूप से दमोह की रहने वाली है और एक निजी कंपनी में नौकरी में कर रही थी। सचिन के साथ उसका अफेयर पिछले दो साल से चल रहा था। सचिन पहले एसएफ में तैनात था। इसके बाद उसकी नौकरी रेलवे मास्टर के पद पर लगी थी। यहां उसे सरकारी क्वार्टर मिला था। पुलिस के मुताबिक मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रीति के परिवार के लोगों को इंदौर बुलाया गया है। प्रीति ने उसे कॉल कर एक बार फिर शादी के लिये पूछा। सचिन ने इंकार किया तो उसने सीधे कहा कि वह इस दुनिया से जा रही है। इसके बाद सचिन घर पहुंचा तो प्रीति फंदे पर लटकी मिली थी। टीआई शुक्ला के मुताबिक प्रीति के मोबाइल में सामान्य चैटिंग मिली है, और कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

"गांव की सरकार" 22 साल की पोस्ट ग्रेजुएट बहू बनी निर्विरोध सरपंच : पहली बार महिला, अनुभव और युवा जोश तीनों का संगम

पहले सचिन के दोस्त से मिला था धोखा

प्रीति का अफेयर पहले सचिन के एक दोस्त से था। जिससे उसकी दोस्ती 2017 में फेसबुक पर हुई थी। इसके बाद दोनों में करीब चार साल तक प्रेम संबंध रहे। इस बीच उस युवक ने धोखा देकर कहीं और शादी कर ली। इस दौरान प्रीति अकेली पड़ी तो सचिन ने उसे संभाला। कुछ समय बाद इन दोनों के बीच भी प्यार पनप गया। इन दोनों ने भी शादी करने का मन बना लिया। लेकिन गुरुवार रात सचिन का मन बदलता देख प्रीति ने आत्महत्या कर ली।

Related Topics

Latest News