REWA : चाची के साथ प्रेम प्रसंग को लेकर युवक ने ब्लेड से किये ताबड़तोड़ वार, खुद के भी ब्लेड से काट दिये गले और हाथ की नस : SGMH में भर्ती

 

REWA : चाची के साथ प्रेम प्रसंग को लेकर युवक ने ब्लेड से किये ताबड़तोड़ वार, खुद के भी ब्लेड से काट दिये गले और हाथ की नस : SGMH में भर्ती

ऋतुराज द्विवेदी,रीवा शहर के समान थाना अंतर्गत एक युवक ने प्रेम प्रसंग को लेकर महिला के साथ कमरे में बंद हो गया। इसके बाद ताबड़तोड़ ब्लेड से हमला कर दिया। साथ ही खुद को भी आरोपी ने चोट पहुंचाई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। उसके गले व दोनों हाथों की नस कट गई है। जबकि आरोपी के गले व हाथ में घाव है।

यह है चोरों की अंतरराज्यीय गैंग : 8 बदमाशों से 35 लाख रुपए की 25 किलो चांदी और 400 ग्राम सोने के जेबरात बरामद

दावा है कि आरोपी जेठ का लड़का है। जिसके चाची के साथ प्रेम प्रसंग के चर्चे है। वारदात के महिला का पति जब शाम को घर पहुंचा तो बाहर बेटा और मां रो रहे थे। जबकि कमरा अंदर से बंद था। ऐसे में डायल 100 और थाना पुलिस को सूचना दी। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों को कमरे से बाहर निकालकर एसजीएमएच में भर्ती कराया है।

UPSC छात्रा के सुसाइड मामले में चौंकाने वाला खुलासा : पत्नी से जबलपुर कहकर छात्रा के पास संबंध बनने इंदौर जाता आरोपी डिप्टी डायरेक्टर

सास और बेटे को निकाला बाहर

मिली जानकारी के मुताबिक महिला सिगटी थाना गढ़ की निवासी है। वह वर्तमान समय में क्षत्रपति नगर समान थाना के पास रहती है। जहां शुक्रवार की शाम 4 बजे आरोपी सिगटी थाना गढ़ पहुंचा। जिसने महिला की सास और बेटे को कमरे से बाहर निकाल दिया। फिर खुद महिला के साथ कमरे के अंदर बंद हो गया।

दुबे परिवार में दर्दनाक घटना : महिला के घर में घुसकर युवक ने ब्लेड से हमलाकर खुद के हाथ की नस व गले को भी रेता : SGMH में भर्ती

पहले कहासुनी, फिर ब्लेड से हमला

दावा है कि आरोपी पहले महिला के साथ कहासुनी की। फिर ब्लेड से हमला करता रहा। अंदर महिला चीखती चिल्लाती रही। बाहर बेटा व सास फफक-फफक कर रोते रहे। कुछ देर बाद जख्म के कारण दोनों की आवाज बंद हो गई। इसके बाद बेटा पड़ोसियों के माध्यम से पिता को सूचना दी। जिसके बाद पति पहुंचा तो पुलिस को खबर देकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

Related Topics

Latest News