MP समेत इन राज्यों में भीषण गर्मी को देखते 2 मई तक अलर्ट जारी : 50 किमी प्रति घंटा से तेज आंधी की चेतावनी

 

MP समेत इन राज्यों में भीषण गर्मी को देखते 2 मई तक अलर्ट जारी : 50 किमी प्रति घंटा से तेज आंधी की चेतावनी

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने के कारण लोगों का हाल बेहाल है और इस बीच मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 2 मई तक उत्तर भारत में तापमान 43 से 44 डिग्री रहने का अनुमान जताया है। कई राज्यों में तेज आंधी चल सकती है। हवा की गति 50 किमी प्रति घंटा हो सकती है, जबकि कई राज्यों में 2 मई तक आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में मौसम विभाग ने 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है।

जानिए आखिर देशभर में क्यों आसमान छू रहे नींबू के दाम : पढ़िए खास रिपोर्ट, क्यों बढ़े थे नींबू के दाम ?

इन राज्यों में दिखेगा लू का असर

गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और बिहार, पश्चिम राजस्थान, ओडिशा, विदर्भ और सौराष्ट्र कच्छ के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी हुई है। विदर्भ, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के एक या दो हिस्सों, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब के कुछ हिस्सों में लू का असर जारी रहेगा।

संसद की सदन में सांसद देखे रहें रहे थे पोर्न वीडियो : फिर हुआ ये ...

स्काईमेट का अनुमान, इन राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम की जानकारी देने वाली निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, केरल के कुछ हिस्सों, जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा मणिपुर, मिजोरम, कर्नाटक और दक्षिण छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के एक या दो हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे, सेवन सिस्टर पीक, घेपन पीक आदि में हल्की बर्फबारी से मौसम सर्द हो गया।

एक बार फिर पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बाद CNG के दामों में हुई बढ़ोतरी : जानिए आपके शहर का भाव

सेमी-कंडक्टर सप्लाई चेन में भारत को प्रमुख भागीदारों में से एक बनाना हमारा लक्ष्य: पीएम मोदी

सेमी-कंडक्टर सप्लाई चेन में भारत को प्रमुख भागीदारों में से एक बनाना हमारा लक्ष्य: पीWeather Alert 29 April । देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने के कारण लोगों का हाल बेहाल है और इस बीच मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 2 मई तक उत्तर भारत में तापमान 43 से 44 डिग्री रहने का अनुमान जताया है। कई राज्यों में तेज आंधी चल सकती है। हवा की गति 50 किमी प्रति घंटा हो सकती है, जबकि कई राज्यों में 2 मई तक आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में मौसम विभाग ने 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है।

Related Topics

Latest News