REWA : महिला की हत्या कर शव जलाने की आशंका : तालाब के किनारे जलता शव देख मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची FSL टीम

 

REWA : महिला की हत्या कर शव जलाने की आशंका : तालाब के किनारे जलता शव देख मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची FSL टीम

रीवा शहर से सटे बिछिया थाने के पड़ोखर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव में स्थित तालाब के किनारे एक महिला का जलता हुआ शव देखा गया। स्थानीय बच्चों के शोर मचाने पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी जहां पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाया और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। महिला का शव कैसे और किन परिस्थितियों में जला यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। शुरुआती जांच में महिला की हत्या के बाद शव को जलाने की आशंका जताई जा रही है। इधर गांव के ही एक बच्चे ने जिस वक्त जलता हुआ शव देखा उसी वक्त बाइक सवार दो लोगों के भागने की जानकारी पुलिस को दी है। घटना की जानकारी मिलते ही रीवा एसपी नवनीत भसीन भी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच कर जल्द से जल्द मामले का खुलाशा करने के निर्देश दिए है।

UPSC छात्रा का सुसाइड मामला : BF को फ़ोन करके कहा- मैं प्रेग्नेंट हूं, .... फिर ट्रेजरी अफसर ने

जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात पड़ोखर गांव स्थित तालाब के किनारे एक महिला का जलता हुआ शव देखा गया। तालाब के किनारे आग देख लोगों ने नजदीक जाकर देखा तो वहां महिला का शव जल रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब तक शव पूरी तरह से जल चुका था। महिला के शव की पहचान गोविंदगढ़ के ओढ़की गांव निवासी श्यामादेवी के रुप में की गई है। महिला ओढ़की गांव से पड़ोखर गांव कैसे पहुंची और वह आग में किन परिस्थितियों में जली यह अभी रहस्य बना हुआ है।

गांव के बच्चे ने बाइक सवारों को देखता भागते

जिस गांव में महिला की जलती हुई लाश देखी गई उसी गांव के एक बच्चे ने बाइक सवार दो अज्ञात लोगों को भागते हुये देखा है। हांलाकि अंधेरा होने के कारण बच्चा बाइक सवारों को पहचान नहीं सका लेकिन बाइक सवारों का भागना और महिला के जलते हुए शव के मिलने का समय एक ही बताया जा रहा है। अशंका जताई जा रही है कि अज्ञात लोगों ने महिला की हत्या की फिर उसके शव को जला दिया। मौके पर पहुंचे एसपी नवनीत भसीन ने घटना से जुड़ी जानकारी जुटाते हुए सभी तथ्यों की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए है।

रीवा के हॉकर्स जोन पर गुंडों ने पिस्टल और तलवार लहराते मचाया तांडव : युवक को जान से मरने की फ़िराक पर बदमाशों ने किया हवाई फायर, इलाके में मची भगदड़

गहनों से हुई महिला के शव की पहचान

आग से जलती मिली महिला के शव की पहचान उसके परिजनों ने महिला के शरीर पर मिले गहनों के आधार पर की है। महिला के पुत्र ने बताया कि उनकी मां अक्सर शाम को टहलने निकलते थी, वह पड़ोखर गांव कैसे पहुंची और उन्हे किसने जलाया इसके संबंध में परिजनों को कोई जानकारी नहीं है। परिजनों ने मामले में किसी भी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

Related Topics

Latest News