REWA : कांग्रेस महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष कविता पाण्डेय ने आधा सैकड़ा मवेशियों के मरने पर एक दर्जन महिला समर्थकों के साथ किया मौन धरना

 

REWA : कांग्रेस महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष कविता पाण्डेय ने आधा सैकड़ा मवेशियों के मरने पर एक दर्जन महिला समर्थकों के साथ किया मौन धरना

( ग्राउंड एमपी 17 ऋतुराज द्विवेदी की रिपोर्ट ) REWA NEWS : रीवा शहर के मनकामेश्वर महादेव मंदिर में कांग्रेस महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष कविता पाण्डेय ने अपने एक दर्जन महिला समर्थकों के साथ शुक्रवार की दोपहर मौन धरना देकर विरोध जताया है। मौन धरना से पहले कांग्रेस नेत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार के जिम्मेदार सिर्फ दिखावा कर रहे है। इनके सांसद-विधायक गौ माता को पूड़ी खिलाकर फोटो खींचाने तक सीमित है। जबकि ​रीवा जिले की गौशालाओं के बुरे हाल है।

शहर से लापता युवती का पूर्वा फॉल में मिला शव : 500 फीट नीचे गहरी खाई से निकलवाते हुए ऊपर लाई पुलिस

REWA : कांग्रेस महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष कविता पाण्डेय ने आधा सैकड़ा मवेशियों के मरने पर एक दर्जन महिला समर्थकों के साथ किया मौन धरना

बीते दिन रायपुर कर्चुलियान ब्लॉक के चोरगड़ी गौशाला गई थी। जहां गौशाला के पीछे बने तालाब में आधा सैकड़ा से ज्यादा गोवंश के कंकाल मिले। जब कर्मचारियों से बातचीत कि तो पता चला कि गायों की मौत भूख से हो रही है। ​कहने को तो गौशाला की क्षमता 100 मवेशियों को रखने की है। लेकिन वहां 250 से 300 गोवंश रखे गए थे। जिनके खाने-पीने का कोई इंतजाम नहीं था। फिर भी भाजपा सरकार गाय के नाम पर दिखावा कर रही है।

ठगी के आरोपी पिता सहित दो पुत्र गिरफ्तार : रीवा के दो युवाओं से कॉलरी कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर करी थी 10 लाख की ठगी

चोरगडी गौशाला में मर चुकी एक सैकड़ा गाय

कविता पाण्डेय ने आरोप लगाया कि चोरगडी गौशाला में भूख के कारण एक सैकड़ा गाय मर चुकी है। स्थानीय प्रशासन के जिम्मेदार पर्दा डालने के लिए तालाब में फैली हड्डियों को एकत्र कर एक जगह छिपा दिया है। लेकिन बबदू को नहीं रोक पाए। ऐसे में भाजपा के सुशासन की पोल सबके सामने खुल गई है। जब तक शिवराज सरकार गौशालाओं की व्यवस्थाओं पर ध्यान नहीं देती है। साथ ही संबंधित लोगों पर कार्रवाई नहीं करती है। तब तक कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

रीवा में 50 गायों की मौत का मामला सुर्खियों में : 260 गायों को दिनभर में सिर्फ खाने के नाम पर 30 KG भूसा, तड़पते हुए जो गाय एक बार बैठी, तो दोबारा उठ नहीं पाई

रीवा में गायों की मौत का मामला : चोरगडी गौशाला में दर्जनों गायों की हड्डियां और कंकाल मिले, कुछ की हडि्डयां बाजार में बेचीं

Related Topics

Latest News