MP : इश्क की आग में जला प्रेमी : 2 दिन पहले छोड़कर चली गई थी गर्लफ्रेंड, उसी के घर के सामने खुद को जिंदा जलाया

 

MP : इश्क की आग में जला प्रेमी : 2 दिन पहले छोड़कर चली गई थी गर्लफ्रेंड, उसी के घर के सामने खुद को जिंदा जलाया

भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में एक युवक ने गर्लफ्रेंड के घर के सामने खुद को जिंदा जला लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उसकी गर्लफ्रेंड दो दिन पहले उसे छोड़कर चली गई थी। इसी बात से वह परेशान था और उसे मनाने के लिए उसके घर पहुंचा था। जहां उसने कई बार गर्लफ्रेंड को आवाज लगाई, लेकिन कोई बाहर नहीं आया। दो दिन पहले उसने में सोशल मीडिया पर चाकू से हाथ काटते हुए वीडियो भी शेयर किया था।

40 मिलीयन डॉलर्स के मालिक है Actor मिथुन चक्रवर्ती : देश विदेश में है ये 5 लग्जरी फाइव स्टार होटल्स

छोला मंदिर में रहने वाला नीरज विश्वकर्मा (22) पुत्र संजय विश्वकर्मा जोगीपुरा में रहने वाली युवती से प्रेम करता था। दोनों पिछले तीन साल से लिव इन में रह रहे थे। नीरज ऑटो ड्राइवर था। पुलिस के मुताबिक वह नशे का आदी भी था। नशे में धुत होकर वह कई बार अजीब हरकतें करता था। इससे दाेनों के बीच विवाद भी होता था। परेशान होकर प्रेमिका दो दिन पहले नीरज को छोड़कर अपने घर चली गई। यह बात नीरज को नागवार गुजरी।

बिना छुए बनाए बीवी या गर्लफ्रेंड का रोमांटिक मूड, बस करना होगा ये काम

प्रेमिका का नाम लेकर चीखता रहा

शनिवार सुबह नीरज प्रेमिका के घर पहुंचा। यहां देखा तो अंदर से दरवाजा बंद मिला। प्रेमिका का नाम लेकर चीखता रहा, लेकिन कोई बाहर नहीं आया। थोड़ी देर बाद घर के बाहर ही उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

लड़की का मूड बनाने का सबसे बेहतरीन तरीका, बिना छूए ही बन जायेगा लड़की का मूड

नीरज के पास जाने को निकली थी

जब नीरज प्रेमिका के घर पहुंचा, तब वह घर में मौजूद नहीं थी। वह पहले ही नीरज के पास जाने के लिए घर से निकल गई थी। रास्ते में उसे फोन पर घटना की जानकारी मिली। इसके बाद वह तुरंत घर पहुंची। लोगों की मदद से नीरज को अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल में शाम को उसकी मौत हो गई। रविवार को पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।

इन अक्षरों के नाम वाली लड़कियों से शादी करने वाले लड़को की बदल जाती है किस्मत : जानिए क्या कहते है ज्योतिष शास्त्र

हाथ-गले की नस काट चुका था

नीरज के परिजन ने बताया कि जिस दिन उसकी प्रेमिका उसे छोड़कर गई थी, उसी दिन उसने हाथ की नस काट ली थी। जिससे काफी खून बह गया था। साथ ही उसने इंस्टाग्राम पर हाथ काटते हुए रील भी अपलोड की थी। जिसके बैकग्राउण्ड में गाना लगाया- ‘मेरे दिल से यही दुआ निकले, तू जहां भी रहे खुशहाल रहे..।’ परिजन का यह भी कहना कि छह महीने पहले भी उसने गले की नस को चाकू से काटकर खुदकुशी का प्रयास किया था।

Related Topics

Latest News