REWA : बाइकर्स गैंग्स के बढ़ते अपराध को लेकर पुलिस का एनाउंस अलर्ट जारी : रेवांचल बस स्टैंड में अब रात 10 बजे के बाद कोई भी दुकानें खुली तो खैर नहीं ..

 

विंध्य क्षेत्र की रीवा पुलिस ने रेवांचल बस स्टैंड के संबंध में अलर्ट जारी किया है। नए फरमान के मुताबिक रात 10 बजे के बाद कोई भी दुकानें नहीं खुलेंगी। इसके बाद भी अगर कोई कानून को हाथ में लेगा तो दुकानदार से लेकर असमाजिक तत्वों की शामत आएगी। साथ ही पुलिस की मुख्य नजर बाइकर्स पर होगी। जो आए दिन नशा करने के बाद गुटखा व सिगरेट पीने बस स्टैंड आते है। फिर छोटी-मोटी बात को लेकर बवाल मचाते है। जिससे शहर की शांति भंग होती है। शरारती तत्वों के चक्कर में जहां बाहर से आने वाले यात्री परेशान होते है। वहीं पुलिस को भी चैन नहीं मिलता है।

रीवा में दो दिनों से बदला मौसम का मिजाज : आज सोमवार की सुबह 9 बजे से चालू हुआ वर्षा का दौर

बता दें कि रातभर खुली रहने वाली पुरानें बस स्टैंड की दुकानें अब रात 10 बजे बंद हो जाएंगी। इसके लिए सिविल लाइन पुलिस ने एनाउंस कराकर दुकानदारों को अवगत करा दिया है। पुलिस ने कहा है कि बस स्टैंड में देर रात तक ऐसे लोगों का मजमा लगता है, जो यात्री नहीं होते। ज्यादातर लोग नशे का शौक पूरा करने यहां पहुंचते हैं। ऐसे में कई दुकानें रातभर खुली रहती है। जिसके कारण लोगों की आवाजाही बनी रहती हैं। वहीं पूरी रात फर्राटा मारते फोर-व्हीलर और टू-व्हीलर से लोग आते-जाते रहते हैं।

MP ALERT : रीवा और शहडोल समेत इन 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी : सवा 4 इंच तक पानी गिरने की संभावना

यात्रियों का रखा जाएगा ध्यान

सिविल लाइन टीआई ओंकार तिवारी ने कहा कि बस स्टैंड में अब सख्त नजर रखी जाएगी। 10 बजे के बाद दुकानें नहीं खुलेंगी। लेकिन हमें यात्रियों की सुविधाओं का भी ध्यान रखना है। यहां ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है कि रात के लिए इक्का-दुक्का दुकानें निर्धारित दिनों में खोली जाए। आरोप है कि बस स्टैंड में यात्रियों के नाम पर दो-चार लोग ही नजर आते हैं। लेकिन यहां अनावश्यक लोगों की आवाजाही से जो नजारा रहता है, उसे देखकर यात्री डर जाते हैं। आए दिन रात के समय विवाद होते हैं। पूर्व में कई गंभीर घटनाएं यहां हो चुकी हैं।

Related Topics

Latest News