REWA : रीवा में फिर चली गोली : पार्टी मनाकर लौट रहे दो भाईयो के साथ मारपीट कर हुई लूट , पुलिस ने बताई फर्जी कहानी

 

REWA : रीवा में फिर चली गोली : पार्टी मनाकर लौट रहे दो भाईयो के साथ मारपीट कर हुई लूट , पुलिस ने बताई फर्जी कहानी

रीवा जिले के गोविन्दगढ़ थाना अंतर्गत अमिलकी के पास पार्टी मनाकर लौट रहे दो भाईयो के साथ मारपीट कर 3600 रुपए लूट का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि अज्ञात हमलावरों ने एक भाई को गोली मारी है। जिससे उसके एक पैर और हाथ में गोली धंस गई है।

जिला पंचायत की बैठक में हंगामा, एक दूसरे पर लगाए आरोप-प्रत्यारोप : अध्यक्ष पर गुंडे बुलाने का लगा आरोप

देर रात हुई वारदात के बाद पुलिस ने घायल भाईयों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं गोली बारी की घटना को गोविन्दगढ़ पुलिस ने फर्जी बताया है। पुलिस का दावा है कि दोनों भाई पार्टी मनाकर लौट रहे थे। लेकिन रेलवे पुल के पास संदिग्ध अवस्था में फायर हो गया। जिससे उसके पैर में गोली लगी है।

मनगवां बाजार का मामला : दिनदहाड़े बैंक से पैसा निकाल कर घर जा रहे शिक्षक के साथ लूट : आरोपी युवक की तलाश शुरू

पुलिस की नजर में वारदात की कहानी

गोविन्दगढ़ थाना प्रभारी सुनील सिंह बघेल ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 10 बजे के आसपास बिछिया निवासी आकाश दाहिया और उसका भाई अभिषेक दाहिया गोविन्दगढ़ से पार्टी मनाकर रीवा लौट रहे थे। जैसे ही वह अमिलकी गांव स्थित रेलवे की पुलिया के पास पहुंचे तो आकाश के कमर में खोसी पिस्टल से फायर हो गया। वारदात के बाद अपनी गलती को छिपाने के लिए मनगढ़ंत कहानी बनाए है। दोनों भाईयों के अलग-अलग बयान के आधार पर फिलहाल पूरी कहानी फर्जी लग रही है। पुलिस हर पहलू की जांच करते हुए जल्द मामले का खुलासा करेगी।

पापा के बिगड़े नवाब गिरफ्तार : लग्जरी THAR जीप में लोडेड पिस्टल के साथ दिखाने जा रहें थे टशन : 32 बोर के दो पिस्टल और कारतूस साथ दो आरोपी पकड़ाए

घायल भाईयों की जुबानी वारदात की कहानी

आकाश दाहिया व अभिषेक दाहिया निवासी बिछिया का कहना है कि गुरुवार की शाम वह गोविंदगढ़ घूमने गए थे। वहां से रात 10 बजे वापस लौट रहे थे। लेकिन जैसे ही अमिलकी रेलवे पुलिया के पास पहुंचे तो अज्ञात हमलावरों ने घेर लिया। पहले तो दोनों भाईयों के साथ मारपीट की। फिर आकाश की जेब से 2100 रुपए व अभिषेक की जेब से 2500 छीन लिए। जाते-जाते हमलावरों ने गोली चला दी। जिससे आकाश बुरी तरह घायल हो गया। हवलावरों के फायर से गोली आकाश के पैर और हाथ में धंसी है।

Related Topics

Latest News