75 साल की उम्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन : एमपी, यूपी और बिहार से सांसद रहे

 
IMAGE

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव (Former Union Minister Sharad Yadav) का निधन हो गया है। उनकी बेटी शुभांशी ने गुरुवार रात 10 बजकर 48 मिनट पर ट्वीट कर उनके निधन की सूचना दी। शरद यादव 75 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

ALSO READ :  CM की उद्योगपतियों के साथ वन टू वन मीटिंग : प्रदेशभर में रिलायंस शुरू करेगा 5G सुविधा, डालमिया जल्द लगाएगा सीमेंट प्लांट, अदानी ग्रुप करेगा 60 हजार करोड़ का निवेश

शरद यादव ने करीब 5 दशक तक राजनीति की। मध्य प्रदेश में जन्में शरद यादव 27 साल की उम्र में 1974 में जबलपुर लोकसभा सीट से पहली दफा सांसद बने थे। इसके बाद वो केंद्र में मंत्री समेत कई अहम पदों पर रहे। 7 बार सांसद रहे शरद यादव एनडीए के संयोजक और जदयू के अध्यक्ष भी रहे।

यूपी से रहा खास नाता
शरद यादव का यूपी से एक खास कनेक्शन रहा। शरद यादव ने 80 के दशक में यूपी की सियायत में एंट्री की थी। 1989 के लोकसभा चुनावों में शरद यादव यूपी की बदाऊं सीट से लड़े थे और जीते थे। शरद यादव बदायूं से ही एमपी थे, जब 1989 में केंद्र सरकार में उनको टेक्सटाइल और फूड प्रोसेसिंग मंत्री बनाया गया।

ALSO READ : Scooty चलाते नाले में जा गिरी 'पापा की पारियाँ', जमकर वायरल हो रहा वीडियो,शक्ल देख उड़े जायेंगे आपके भी होश

1990 के बाद बिहार में सक्रिय हो गए शरद

1990 के बाद शरद यादव लगातार बिहार में सक्रिय रहे। शरद यादव 1991 से 2014 तक बिहार की मधेपुरा सीट से लगातार सांसद रहे। 2014 में लोकसभा में हार के बाद वो राज्यसभा के सदस्य भी रहे।

ALSO READ : 7th Pay Commission news : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : पढ़ लीजिए यह जरूरी खबर

शरद यादव ने काफी समय तक नीतीश कुमार के साथ राजनीति की। उनके और नीतीश कुमार के रास्ते 2017 में अलग हुए। 2017 में शरद यादव ने नीतीश कुमार से अलग होकर अपनी पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल बनाई थी। शरद यादव ने इस साल मार्च में ही अपनी पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल का विलय राष्ट्रीय जनता दल में कर दिया था।

Related Topics

Latest News