अजब गजब : एक प्रेमी से दो बहुओं को प्यार, पत्थरों से कुचलकर बड़ी बहू की हत्या; पांच आरोपी गिरफ्तार

 

 अजब गजब : एक प्रेमी से दो बहुओं को प्यार, पत्थरों से कुचलकर बड़ी बहू की हत्या; पांच आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के शाजापुर में त्रिकोणीय प्यार का बेहद ही खौफनाक अंजाम हुआ। यहां एक ही परिवार की दो बहुओं को एक ही व्यक्ति से प्यार हो गया और छोटी बहू ने प्रेमी व अन्य के साथ मिलकर बड़ी बहू की हत्या करा दी। पुलिस ने इस अंधी हत्या का खुलासा मोबाइल के काल डिटेल की मदद से किया है और महिला की हत्या के मामले कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

BHOPAL में रोजगार मेला : paytm समेत 22 कंपनियां लेंगी हिस्सा, मौके पर देगी ऑफर ; 8 से 20 हजार तक सैलरी

दरअसल मामला शाजापुर के तराना थाना क्षेत्र कनार्दी गांव का है। जानकारी के मुताबिक कनार्दी गांव निवासी भगवंता बाई की बीते दिवस पत्थरों से कुचलकर हत्या का मामला प्रकाश में आया था। पुलिस की जांच मे हत्या की वजह लव ट्राईएंगल निकला जिसमें एक ही व्यक्ति से म्रतका भगवंता बाई और उसकी देवरानी मधुबाई का एक ही व्यक्ति से अफेयर सामने आया। इस लव ट्राईएंगल में पहले जेठानी का अफेयर शुरू हुआ फिर देवरानी ने एंट्री मारी और देवरानी ने प्रेमी के साथ मिलकर जेठानी की हत्या का षड़यंत्रकर उसकी हत्या करा दी।

MP की बड़ी खबरों से रूबरू : आज से नाइट कर्फ्यू हटा, महाशिवरात्रि, होली और रंगपंचमी पर मिली बड़ी राहत, अब रात भर शादियों में शामिल हो सकेंगे मेहमान

आरोपी के खेत मे काम करती थी जेठानी और देवरानी और दोनों दे बैठी दिल

तराना टीआई भीम सिंह पटेल बताया कि आरोपी किशन पिता मोहनलाल पाटीदार के खेत पर भगवंता बाई और उसकी देवरानी मधुबाई काम करती थीं। करीब 6 महीने पहले किशन और भगवंता बाई करीब आ गए। तीन महीने बाद भगवंता की देवरानी मधुबाई की इसमें एंट्री हो गई। किशन का देवरानी और जेठानी दोनों से ही अफेयर हो गया। इसे लेकर तीनों में अक्सर विवाद होने लगा और बात जान लेने तक पहुंच गई।

सफेद गिद्धों की गुजरात के रास्ते दुबई तक तस्करी : सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवाओं में यूज, नेशनल एजेंसियों ने किए बड़े खुलासे

हत्या की एक वजह यह भी

जानकारी के मुताबिक भगवंता बाई और मधुबाई दोनों ने ही समूह से लोन ले रखा था, जिसकी किश्त भरने के लिए हर महीने आरोपी किशन दोनों को रुपए दिया करता था। किशन का रुपए देना दोनों को ही अच्छा नहीं लगता था। मधू को लगता था कि किशन जेठानी को रुपए नहीं दे, जेठानी को भी लगाता था कि वह देवरानी को रुपए नहीं दे। किशन का रुपए देना और जेठानी से अफेयर मधु को खलने लगा था।

इंदौर में 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी : सोशल मीडिया पर सर्च किया था, मरने का सबसे आसान तरीका कौन सा है..

ऐसे रची थी हत्या की साजिश

देवरानी मधु ने प्रेमी किशन के साथ मिलकर जेठानी को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। किशन ने अपने जीजा देवकरण, रिश्तेदार लालू और दोस्त भारत के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। किशन ने घटना दिनांक को भगवंता बाई को मिलने के लिए रात को घर से बाहर बुलाया और यहां पांचों आरोपियों ने मिलकर उसकी पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी।

अजब गजब : घरातियों ने बारातियों को बनाया बंधक : दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन और उसकी सहेलियों को छेड़ा, वर पक्ष ने लगाया 75 हजार की लूट का आरोप

फोन कॉल डिटेल से खुला अंधी हत्या का राज

इस अंधेकत्ल का खुलासा फोन कॉल डिटेल से हुआ। पुलिस को कॉल डिटेल निकालने पर पता चला कि किशन और भगवंता बाई की रोजाना बात होती थी। इतना ही नहीं उसकी उसी प्रकार से भगवंता बाई की देवरानी मधुबाई से भी बात होती थी। यहीं से शक की सुई किशन पर घूमी। पूछताछ में लव ट्रायएंगल का खुलासा हुआ। पुलिस ने फोन काल सहित आरोपियो का टावर लोकेशन निकलवाया तो हत्या वाली रात सभी आरोपियों का टावर लोकेशन कनार्दी गांव में मिली, इस पर पुलिस ने किशन को हिरासत में लिया तो पूरे मामले से पर्दा उठ गया और वारदात में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Related Topics

Latest News