Russia vs Ukraine : खुद के देश में ही विरोध प्रदर्शन : सड़कों पर उतरी रूसी जनता; 'say no to war' के लगाए नारे, 1700 लोग गिरफ्तार

 

Russia vs Ukraine : खुद के देश में ही विरोध प्रदर्शन : सड़कों पर उतरी रूसी जनता; 'say no to war' के लगाए नारे, 1700 लोग गिरफ्तार

रूस के राष्ट्रपति केवल बाहरी देशों में ही नहीं बल्कि अपने ही घर में भी विरोध झेल रहे हैं। गुरुवार शाम हजारों की संख्या में मॉस्को के पुश्किन चौराहे पर हजारों लोग इकट्ठा लोग एकत्र हो गए और यूक्रेन पर हुए हमले का विरोध कर रहे हैं। गुरुवार शाम रूस के करीब 53 शहरों में लोग सड़कों पर एकत्र हुए और 'say no to war' के नारे लगाए। ये सभी बातचीत के जरिए मसला सुलझाने की मांग कर रहे हैं। रूसी पुलिस विरोध कर रहे लोगों को गिरफ्तार कर रही है और अब तक 1700 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Russia vs Ukraine : यूक्रेन पर हमले शुरू : बेटी को भारत लाने के नाम पर 42 हजार रुपए की ठगी; FIR दर्ज

हजारों की संख्या में सड़कों पर उतरे रूसी जनता

गुरुवार शाम हजारों की संख्या में रूसी नागरिक राष्ट्रपति पुतिन के विरोध में सड़कों पर उतर आए। यह विरोध कर रहे नागरिकों ने पुतिन को हत्यारा तक कहा है। सेंट पीटर्सबर्ग रैली में एक युवा महिला ने मीडिया से बातचीत में, "मेरे पास कोई शब्द नहीं है, यह शर्मनाक है। हम क्या कहें? हम केवल शक्तिहीनता और दर्द ही महसूस कर सकते हैं।"

अजब गजब : एक प्रेमी से दो बहुओं को प्यार, पत्थरों से कुचलकर बड़ी बहू की हत्या; पांच आरोपी गिरफ्तार

हमले के विरोध में पिटिशन शुरू

यही नहीं रूस द्वारा यूक्रेन में सेना भेजे जाने के बाद से ही मॉस्को, सेंट पीटर्सबर्ग, समारा, रियाज़ान और अन्य शहरों के लोगों ने ऑनलाइन पिटिशन शुरू की है जिसपर लाखों की संख्या में लोग साइन कर रहे हैं। इसमें रूस के बड़े डॉक्टर, वैज्ञानिक समेत नगरपालिका के बड़े अधिकारी भी शामिल हैं।

REWA के प्रज्वल ने बताए यूक्रेन के हालत : कहा; सरकार मदद की जगह बिजनेस कर रही, दो फ्लाइट का किराया 97 हजार रुपए ...

अब तक 1700 लोग गिरफ्तार

विरोध बढ़ता देख रूसी पुलिस ने नागरिकों के विरोध को दबाना शुरू कर दिया है। दर्जनों शहरों मेंम 1700 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। देर रात पुलिस ने 900 लोगों को मॉस्को के पुश्किन चौराहे से गिरफ्तार किया था। इसके बाद सेंट पीटर्सबर्ग, समारा, रियाज़ान और अन्य शहरों में भी रूसी पुलिस ने लोगों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। इससे जुड़े वीडियो और फ़ोटोज़ भी वायरल हो रहे हैं।

Related Topics

Latest News