REWA : पुलिस का विशेष अभियान; 200 स्थाई और गिरफ्तारी वारंट तामील, 2 फरार आरोपी गिरफ्तार

 
रीवा में 200 स्थाई और गिरफ्तारी वारंट तामील

SP ने उपलब्ध कराया था अलग से वाहन

REWA NEWS : रीवा जिले में एसपी नवनीत भसीन द्वारा रविवार को पुलिस का विशेष अभियान चलाया गया। यहां करीब 30 थानों में एएसपी अनिल सोनकर और एएसपी मउगंज विवेक कुमार लाल के नेतृत्व में सभी थाना प्रभारी वारंट तामीली के लिए अलग-अलग टीम बनाकर रवाना हुए। रात तक पुलिस ने स्थाई वारंटी 76 और गिरफ्तारी वारंटी 124 (कुल 200) तामील कराए। इसी बीच पुलिस ने 2 फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। वारंट तामीली के लिए अलग से वाहन उपलब्ध कराए गए थे।

रीवा के बदमाशों ने दी पुलिस को खुली चुनौती : एक ही रात में तीन घरों में बड़ी वारदात, महिला ने शोर मचाया तो ठूंसा दिया मुंह में कपड़ा

चाकघाट थाना: 3 गिरफ्तारी, 1 स्थाई, 1 फरारी वारंट तामील कराए

चाकघाट थाना पुलिस ने 3 गिरफ्तारी, 1 स्थाई, 1 फरारी वारंट तामील कराए हैं, जिसमें आरोपी अजय कुमार उर्फ शीलू पुत्र मोहन लाल केशरवानी निवासी वार्ड क्रमांक 6 चाकघाट (गिरफ्तारी वारंट), अभिषेक कुमार उर्फ मोनू पुत्र मोहन लाल केशरवानी निवासी वार्ड क्रमांक 6 चाकघाट (गिरफ्तारी वारंट), शिवलखन मांझी पुत्र अयोध्या प्रसाद मांझी निवासी वार्ड क्रमांक 13 बघेड़ी चाकघाट (गिरफ्तारी वारंट), गुड्डू उर्फ किशन द्विवेदी पुत्र दीपक द्विवेदी निवासी पड़री (स्थाई वारंट थाना लौर), श्याम बाबू मांझी उर्फ मंजू पुत्र दिनेश चन्द्र निवासी टोंकी मटियारी (फरारी वारंट) शामिल है।

महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पद के लिए निकली भर्ती : ये है अंतिम ताऱीख 

लौर थाना: 5 स्थाई वारंट, 9 गिरफ्तारी वारंट तामीली

लौर पुलिस ने 5 स्थाई वारंट, 9 गिरफ्तारी वारंट तामीली कराए हैं। भूपेन्द्र सिंह उर्फ पंडित पुत्र ब्रजभूषण सिंह निवासी कुलवहेरिया थाना मऊगंज, धीरज चतुर्वेदी पुत्र अरुण चतुर्वेदी 26 वर्ष निवासी बहेरी चौबान थाना लौर, कुमारी अन्तु कोल पुत्री बबुलिया उर्फ रमेश कोल निवासी पलिया त्रिवेणी सिंह थाना लौर, गुड्डू उर्फ किशन द्विवेदी पुत्र दीपक द्विवेदी निवासी पड़री थाना चाकघाट का नाम शामिल है।

Related Topics

Latest News