REWA में वायरल वीडियो पर बड़ी कार्यवाही : UP से पकड़ाया आरोपी बॉयफ्रेंड; युवती के जबड़े में गंभीर चोट,रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर : TI सस्पेंड

 
image
MP के रीवा में गर्लफ्रेंड (GF) को बेरहमी से पीट-पीटकर बेहोश करने वाले आरोपी के घर को राजस्व टीम ने जेसीबी (JCB) से ढहा दिया। पुलिस ने आरोपी को उत्तरप्रदेश (UP) के मिर्जापुर (MIRJAPUR) से गिरफ्तार कर लिया। वहीं महिला संबंधी अपराध में लापरवाही बरतने पर मऊगंज थाना प्रभारी श्वेता मौर्य (TI SHWETA MAURYA) को भी सस्पेंड कर दिया है।
ALSO READ : लडकी से मारपीट करने वाले आरोपी के घर में चला मामा का बुलडोजर, TI श्वेता मौर्या निलंबित

मऊगंज SDOP नवीन तिवारी (NAVEEN TIWARI) ने बताया कि 21 दिसंबर की दोपहर युवती को आरोपी पंकज त्रिपाठी (24) मऊगंज से 20 किलोमीटर दूर ढेरा गांव ले गया था। यहां शादी के प्रपोजल पर वह गर्लफ्रेंड पर इस तरह भड़का कि गर्लफ्रेंड को मार-मारकर बेहोश कर दिया। उसने युवती को थप्पड़ मारे। बालों से खींचते हुए नीचे पटक दिया। इसके बाद चेहरे पर कूद-कूदकर ताबड़तोड़ लातें मारी। वह बेहोश हो गई। वहीं, पंकज का साथी भारत साकेत इस घटनाक्रम का वीडियो बनाता रहा।

गांव वालों ने बुलाई पुलिस, खानापूर्ति का आरोप
युवती को पिटता देख ग्रामीणों ने उसे बचाया। लोगों ने डायल 100 को भी सूचना दी। पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, आरोपी युवक पंकज त्रिपाठी (24) के खिलाफ धारा 151 में कार्रवाई कर खानापूर्ति कर दी। आरोपी को सीजेएम कोर्ट में पेश किया, वहां से जमानत मिल गई। शनिवार को वीडियो सामने आया, तो पुलिस फिर एक्शन में आई।
मुख्य आरोपी पंकज त्रिपाठी (24) को उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर से शनिवार देर रात एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, वीडियो बनाने वाले भारत साकेत को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है। दोनों को मऊगंज कोर्ट में पेश किया गया।
24 दिसंबर को वीडियो ने मचाया बवाल
मारपीट का वीडियो 24 दिसंबर को सामने आया था। ऐसे में पुलिस ने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले भारत साकेत को पकड़ा। इसके बाद पीड़िता के परिजनों को बुलाया। इसके बाद शनिवार को केस दर्ज किया।
एडिशनल एसपी को सौंपी जांच
एसपी नवनीत भसीन ने बताया कि मामले में थाना प्रभारी श्वेता मौर्या ने लापरवाही बरती है। इस कारण उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच एडिशनल एसपी मऊगंज विवेक कुमार लाल को सौंपी गई है। वहीं, दूसरी तरफ राजस्व व पुलिस अफसरों की टीम आरोपी के घर पहुंची। यहां आरोपी पंकज त्रिपाठी के घर को ढहा दिया गया।
युवती को जबड़े में गंभीर चोट
पुलिस ने मऊगंज सिविल अस्पताल में युवती को दोबारा भर्ती कराया। वहां पीड़िता के जबड़े में समस्या सामने आई। उसे रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। एसजीएमएच के डॉक्टरों ने कहा कि युवती के मुंह में कई बार लात लगी हैं। उसे जबड़े में गंभीर चोट है। उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

Related Topics

Latest News