REWA : रीढ़ जितना ही लचीला होता है उतना ही बढ़ जाता है जीवन : डॉ. अतुल सिंह

 
REWA : रीढ़ जितना ही लचीला होता है उतना ही बढ़ जाता है जीवन : डॉ. अतुल सिंह

रीवा. रविवार को सूर्य ग्रहण का रोमांच, योग दिवस के साथ सेहत और फादर्स-डे को लेकर पिता का समर्मण व त्याग भी याद किया जाए। फादर्स-डे और विश्व योगा दिवस के साथ ही सूर्य ग्रहण का ऐसा संगम है कि इस प्राकृतिक व्यवस्था को देखने के लिए लाखों लोगों की उत्सुकता बनी हुई है। यह पहला मौका है जब तीनों एक साथ पड़ रहा है। इस बीच कोरोना महामारी से जंग लड़ रहे पिता-बेटी ने कुछ इस तरह से विचार व्यक्त किया है।


योगा शरीर के कल्चर के साथ पूरी तरह फिट रखता है 
विंध्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल संजय गांधी अस्पताल में कोरोना की जंग लड़ रहे डॉ. अतुल सिंह कहते हैं कि यह पहला मौका है जब योगा, सूर्य ग्राहण और फादर्स-डे यह तीनों एक साथ पड़े हैं। डॉक्टर होने के नाते वे कहते हैं कि योगा एक्सरसाइज सबसे अच्छा है। जिम से बेहतर योगा है। जिम अननेचुरल है और योगा प्राकृति है। योगा शरीर के कल्चर के साथ सेहत को पूरी तरह फिट रखता है। योगा से रीढ़ जितना ही लचीला होता है उतना ही जीवन और बढ़ जाता है। योगा मानव शरीर के लिए फुल मेडिटेशन है। इस महामारी में योग का महत्व और बढ़ जाता है। योग से शरीर की इम्यूनिटी शक्ति बरकरार रहती है।


त्याग और समर्पण से बेटा-बेटी हुए सफल 
उन्होंने कहा कि फादर्स-डे के रूप में त्याग और समर्पण से बेटी डॉ. अदिति सिंह लंदन में नेशनल हेल्थ सर्विस में कोरोना से जंग लड़ रही है। बेटा आइएस बना। एक पिता होने का फर्ज पूरा किया।



REWA NEWS MEDIA पढ़े ताजा ख़बरें, अभी Like करें और हमसे जुड़ें
रीवा, सिरमौर ,सेमरिया ,मनगवा, देवतलाब, मऊगंज ,गुढ व त्यौथर क्षेत्र की हर खबर सिर्फ   रीवा  न्यूज़ मीडिया पर : VISIT NOW : www.rewanewsmedia.com

Related Topics

Latest News