REWA : सेमरिया थाने के अंदर घुसकर पुलिसकर्मियों से गाली गलौज, तीन के खिलाफ मामला दर्ज
Dec 21, 2022, 13:27 IST

रीवा. चौंकी में घुसकर पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज व हंगामा करने पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। घटना सेमरिया थाना क्षेत्र के जुड़वानी चौकी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिसकर्मी प्रतिदिन की तरह चौकी में काम कर रहे थे। तभी कुम्हरा निवासी राजेश सिंह, लकी सिंह व गोलू सिंह पहुंचे और विवाद करने लगे।
पुलिसकर्मियों ने शांत कराने का प्रयास किया तो गाली-गलौज कर हंगामा करने लगे। काफी देर तक चौकी में उपद्रव करने के बाद तीनों आरोपी धमकाते हुए वहां से चले गए। एएसआई रामशिरोमणि सिंह की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
आरेापी किस बात को लेकर नाराज थे, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया। इस घटना से पुलिस की व्यवस्था की पोल भी खोल दी है। चौकी में आकर आरोपियों द्वारा पुलिसकर्मियों से विवाद किया गया।