REWA BREAKING : CM शिवराज का बड़ा ऐलान; चार तहसीलों को जोड़कर नया जिला बनेगा मऊगंज,15 अगस्त से शुरू हो जाएगी प्रक्रिया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मऊगंज को जिला बनाने की घोषणा की है। चार तहसीलों को जोड़कर नया जिला बनेगा। वे एक दिवसीय प्रवास पर रीवा के मऊगंज आए हुए थे। यहां उन्होंने रीवा के 738 करोड़ के 34 कार्यों का भूमिपूजन व मऊगंज में 73.56 करोड़ की लागत के 10 कार्यों का लोकार्पण किया। राज्य स्तरीय समारोह में वर्चुअल माध्यम से संबल योजना के 27310 हितग्राहियों को 605 करोड़ रुपए की सहायता राशि सिंगल क्लिक से भेजी। कार्यक्रम के शुरुआत में धक्कामुक्की होने पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लोगों से शांति बनाने की अपील करते हुए धक्का-मुक्की न करने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा मऊगंज विधायक चार साल से बुला रहे थे। अब तक नहीं आया, लेकिन अब आना ही पड़ा। इस अवसर पर उन्होंने संबल योजना के फायदे गिनाते हुए कहा कि हम जन्म से लेकर अंतिम विदाई तक विदाई तक रुपए दे रहे हैं। CM ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने तो कई योजनाओं को ही बंद कर दिया था। CM शिवराज ने कहा कि बहनों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।
विस अध्यक्ष गिरीश गौतम बोले आज से यहां के लोग मऊगंज जिला बोलेंगे। आज मऊगंज के लिए ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने मुख्यमंत्री को उनका वादा याद दिलाया।
ALSO READ : CM शिवराज सिंगल क्लिक से भेजेंगे 27310 हितग्राहियों को 605 करोड़ रुपए की सहायता राशि
ALSO READ : कल मऊगंज आएंगे CM शिवराज, सिंगल क्लिक से संबल योजना की राशि करेंगे जारी