ALERT : इन राज्यों में बिजली की गड़ -गड़ाहट से आज शुरू होगी खतरनाक बारिश : RED ALERT जारी

 
ALERT  : इन राज्यों में बिजली की गड़ -गड़ाहट से आज शुरू होगी खतरनाक बारिश : RED ALERT जारी

देश के बड़े हिस्से में मौसम का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कहीं प्री-मानसून बारिश हो रही है तो कहीं भीषण गर्मी का दौर जारी है। इस बीच, IMD यानी भारतीय मौसम विभाग ने 3 राज्यों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD का अनुमान है कि तेलंगाना, कर्नाटक, गोवा और कोंकण क्षेत्र में 13 जून से बारिश का दौर शुरू होगा जो 14 जून तक जारी रह सकता है। इसी तरह ओडिशा, छत्तीसगढ़, मेघालय और आंध्रप्रदेश में भी भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में हवा के कम दबाव के क्षेत्र बना है, जिसके कारण इन राज्यों में बारिश हो सकती है।
ये भी पढ़े : अब भीषण उमस से मिलेगी रहत ,14 जून को दस्तक देगा मानसून : कई राज्यों में होगी भारी बारिश
जानिए आने वाले दिनों में कैसे रहेगा मौसम का हाल मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर के साथ ही उत्तराखंड में बारिश हो सकती है। वहीं राजस्थान और इससे सटे इलाके में 13 जून से 16 जून तक गर्मी का प्रकोप रहेगा। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान देश के कई इलाकों में भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इस दौरान देश में सबसे ज्यादा बारिश महाराष्ट्र के रत्नागिरी में हुई। बारिश का आंकड़ा 167 मिमी रहा।
ये भी पढ़े : MP में इस चक्रव्यूह से गिरी कांग्रेस सरकार ,शिवराज के VIRAL ऑडियो से MP में मचा बवाल 
जानिए कहां तक पहुंचा मानसून :  12 जून को भी Monsoon ने अच्छी प्रगति की और यह मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में आगे बढ़ गया है। तेलंगाना के सभी हिस्सों को Monsoon ने कवर कर लिया है। विदर्भ, छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में प्रगति करते हुए ओडिशा के अधिकांश हिस्सों को पार कर लिया है। पश्चिम बंगाल में भी Monsoon ने दस्तक दी है। कोलकाता में Monsoon की बारिश शुरू हो चुकी है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भी Monsoon ने प्रगति की है। सिक्किम के सभी भागों में Monsoon फुहारें शुरू हो गई हैं।
ये भी पढ़े : खुशखबरी : ये पांच जिले हुए कोरोना संक्रमण से मुक्त, MP में तेजी से ठीक हो रहे मरीज

मौसम विभाग के अनुसार, 10 से 15 जून तक Monsoon देश के मध्य और पूर्वी भागों में कई इलाकों में पहुंच जाता है। अब मुंबई को Monsoon का इंतजार है। अनुमान है कि रांची, भागलपुर और दरभंगा में सामान्य समय पर आ जाएगा। बिहार को पार करने के बाद 15 जून के बाद Monsoon का इंतजार पूर्वी उत्तर प्रदेश में शुरू होगा, जहां प्रयागराज, वाराणसी, बलिया, गोरखपुर, आजमगढ़, बहराइच, बस्ती और आसपास के क्षेत्रों में Monsoon कभी भी दस्तक दे सकता है। इसी दौरान मध्य प्रदेश के भी दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में मॉनसून के आगमन का अनुमान है।
ये भी पढ़े : UNLOCK में अब रीवा रूट से स्पेशल ट्रेनों के चलाने की कवायद तेज : यात्रियों को मिलेगी काफी राहत

पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे गर्म शहर रहा राजस्थान का गंगानगर जहां अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उत्तर भारत के राज्यों में तापमान कई दिनों से बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में भी प्री-मॉनसून गतिविधियों के बावजूद हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान के शहरों में तापमान बढ़ा है।


REWA NEWS MEDIA पढ़े ताजा ख़बरें, अभी Like करें और हमसे जुड़ें
रीवा, सिरमौर ,सेमरिया ,मनगवा, देवतलाब, मऊगंज ,गुढ व त्यौथर क्षेत्र की हर खबर सिर्फ   रीवा  न्यूज़ मीडिया पर : VISIT NOW : www.rewanewsmedia.com

Related Topics

Latest News