REWA : SGMH में इलाज के दौरान महिला की रिपोर्ट आई पॉजिटिव : कंटेनमेंट एरिया हुआ प्रतिबंध : हिस्ट्री खंगालने में जुटे चिकित्सक

 
REWA : SGMH में इलाज के दौरान महिला की रिपोर्ट आई पॉजिटिव : कंटेनमेंट एरिया हुआ प्रतिबंध : हिस्ट्री खंगालने में जुटे चिकित्सक

रीवा. प्रवासियों के लौटने का सिलसिला जारी है। शनिवार को भी रीवा में एक और महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला संजय गांधी अस्पताल के अस्थिरोग विभाग के संदिग्ध वार्ड में चार दिन से इलाज करा रही है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद चिकित्सक कान्टेक्ट हिस्ट्री खंगालने में जुटे हैं। चिकित्सकों ने बताया कि महिला शहर के कटरा निवासी है।


चार हजार संदिग्धों का लिया सैंपल 
नोडल अधिकारी डॉ अक्षय श्रीवास्तव ने बताया कि शहर के कटरा निवासी महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती है। रीवा में संक्रमितों की संख्या एक बार फिर बढकऱ 13 हो गई। अब तक कुल 52 पॉजिटिव हो चुके हैं। जबकि चार हजार से अधिक संदिग्धों की जांच हो चुकी है। जिसमें 3900 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इधर, संजय गांधी अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में इलाज करा रही महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर इलाज में लगे डॉक्टर समेत दर्जनभर स्टाफ को क्वारंटीन कर दिया गया है।


कंटेनमेंट एरिया में आवागमन प्रतिबंध
कंटेनमेंट एरिया में आवागमन जारी आदेश के अनुसार कंटेनमेंट क्षेत्र के लिए एसडीएम समेरिया संजीव पाण्डेय तथा एसडीएम हुजूर फरहीन खान को इंसिडेंट कमाण्डर बनाया गया है। इन्हें सहयोग देने के लिए राजस्व, पुलिस, जनपद पंचायत, स्वास्थ्य विभाग तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तैनात किए गए हैं। कलेक्टर ने कंटेनमेंट क्षेत्र में निर्देशों तथा प्रतिबंधों का कठोरता से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।


शहर के वार्ड 30 और अटरिया में सर्वे शुरू
रीवा. जिले में समेरिया तहसील के ग्राम अटरिया और रीवा शहर के रानी तालाब क्षेत्र में वार्ड क्रमांक-30 में कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने पर संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है। चिकित्सकों की टीम शनिवार को संबंधित बस्तियों में सर्वे शुरु कर दिया है।


चिकित्सकों की टीम ग्राम अटरिया के वार्ड क्रमांक 6, 7 एवं 10 की परिधि में आने वाले चिन्हित घरों में सर्वे का काम शुरू कर दिया है। इसी तरह रीवा शहर के रानी तालाब क्षेत्र के वार्ड क्रमांक.30 में दिनेश सेन के घर से संतोष सेन के घर तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है। सर्वे टीम ने लोगों का सर्वे शुरू कर दिया है। दोनों जगहों पर एक दर्जन संदिग्धों की लिस्ट तैयार की है।

REWA NEWS MEDIA पढ़े ताजा ख़बरें, अभी Like करें और हमसे जुड़ें
रीवा, सिरमौर ,सेमरिया ,मनगवा, देवतलाब, मऊगंज ,गुढ व त्यौथर क्षेत्र की हर खबर सिर्फ   रीवा  न्यूज़ मीडिया पर : VISIT NOW : www.rewanewsmedia.com

Related Topics

Latest News