CM शिवराज ने लगाया अटकलों पर विराम MP में नही लगेगा टोटल LOCKDOWN

 
CM शिवराज ने लगाया अटकलों पर विराम MP में नही लगेगा टोटल LOCKDOWN

भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार कोरोनावायरस के बढ़ते मामले और तमाम अटकलों और अफवाहों के बीच एक बार फिर लॉकडाउन लगने की खबर को पर सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं बुधवार को विराम लगा दिया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश सरकार ने लॉक डाउन को लेकर अभी कोई भी निर्णय नहीं लिया है। विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों में खबर चल रही है कि मध्य प्रदेश में कल से लॉकडाउन लगाया जा रहा है।


 यह खबर पूर्णतया निराधार है। राज्य में लॉकडाउन को लेकर मध्यप्रदेश शासन द्वारा ऐसा कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है। बता दें कि लगातार सोशल मीडिया में इस बात की अटकलें और अफवाहें उड़ाई जा रही थी कि 16 जुलाई से एक बार फिर मध्यप्रदेश में लॉकडाउन लगने जा रहा है। 


हालांकि इस बात को लेकर किसी भी प्रकार का अधिकारिक बयान या पुष्टि इससे पहले नहीं आयी थी।लेकिन बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं सामने आते हुए ट्विटर के माध्यम से ट्वीट करते हुए इसे अफवाह करार दिया।



अभी नहीं कोई निर्णय
शिवराज के ट्वीट के मुताबिक मध्यप्रदेश शासन द्वारा लॉकडाउन के संबंध में ऐसा कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है बता दें कि मध्यप्रदेश में वीकली लॉकडाउन लागू है। जिसके अनुसार प्रत्येक रविवार को लॉकडाउन प्रभाव सील रहेगा।


Related Topics

Latest News