REWA : संजय गाँधी अस्पताल में गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में मचा हड़कंप : एक की मौत

 
REWA : संजय गाँधी अस्पताल में गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में मचा हड़कंप : एक की मौत

रीवा. कोरोना वायरस का संक्रमण तकरीबन बेलगाम हो गया है। हर तरफ संक्रमण है। खास यह कि कोरोना संक्रमण की गिरफ्त में आने वालों में महिलाएं और युवाओं की तादाद ज्यादा होना चिंता का सबब बनता जा रहा है। अब जिले में एक ही दिन जहां एक अस्पताल में कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई तो जिला अस्पताल में एक गर्भवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़े : DPC कार्यालय में पदस्थ APC विवादों के घेरे में, 151 स्कूलों की खरीदी पर चढ़ा कमीशनखोरी का रंग : अधिकारी बने मौन

बता दें कि संजय गांधी अस्पताल में दो दिन पूर्व यानी कि सोमवार को इलाज के लिए भर्ती कराई गई कोरोना पॉजिटिव महिला की बुधवार को मौत हो गई। 55 वर्षीय महिला सिंगरौली जिले के जयंत की रहने वाली थी। वही से रेफर हो कर रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती हुई थी। यहां डॉक्टरों के अथक प्रयास के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। महिला की मौत के बाद नगर निगम प्रशासन द्वारा परिजनों की रजामंदी पर मुक्तिधाम बदरिया में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
उधर बिछिया स्थित कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल में प्रसव पीड़ा के चलते इलाज के लिए भर्ती जिले के जवा क्षेत्र निवासी महिला की कोरोना जांच करवाई गई। महिला की जांच रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला का ज्वेलरी का कारोबार है। व्यापार के दौरान उक्त महिला कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आई होगी। फिलहाल उसे कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया है।

ये भी पढ़े : जनरल प्रमोशन के बाद विश्वविद्यालय भराने लगा परीक्षा फार्म : ये है आवेदन भरने की अंतिम तारीख़

जिले में 24 घंटे के अंतराल में कोरोना के चार मरीज सामने आए हैं। बुधवार को जहां प्रसूता महिला सहित शहर के तरहटी मोहल्ले में रहने वाले दो युवकों की जांच रिपोर्ट कोरोना की पॉजिटिव आई है। वहीं मंगलवार की देर रात मऊगंज की रहने वाली एक महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। बताया जा रहा है कि महिला का भांजा हनुमना का रहने वाला है। भांजे के संपर्क में आने के कारण महिला भी कोरोना से संक्रमित हो गई थी।




Related Topics

Latest News