BHOPAL : आज से राजधानी में फिर से लो फ्लोर बसों का संचालन शुरू

 
BHOPAL : आज से राजधानी में फिर से लो फ्लोर बसों का संचालन शुरू

भोपाल. कोरोना वायरस के कारण बेपटरी हुआ जिंदगी एक बार फिर से पटरी पर लौट रही है। आज से राजधानी भोपाल में फिर से लो फ्लोर बसों का संचालन शुरू हो गया है। लॉकडाउन के कारण लो-फ्लोर बसों का संचालन बंद था। गुरुवार को एसआर-1 रूट पर छह जबकि एसआर-1ए रूट पर तीन बसों को संचालन शुरू हो गया।


बसों का संचालन सुबह सात से शाम सात बजे तक ही होगा। यात्रियों की संख्या के आधार पर बसों की टाइमिंग और संख्या में इजाफा किया जाएगा। बसों में सफर करने वालों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। बिना मास्क पहने यात्रियों को बसों में यात्रा की अनुमति नहीं है।


15 प्रतिशत मिली थी सवारी
लॉकडाउन लगते ही महानगर में बस सेवा बंद कर दी गई थी। इसके बाद जुलाई में जुलाई भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड ने रूट एसआर-1 पर पांच बसों का संचालन शुरू किया गया था। लेकिन, तक महज 15 प्रतिशत यात्री ही मिले थे।


ऐसे में बसों के संचालन पर होने वाला खर्चा भी नहीं निकल पाया था और कुछ दिन के बाद बसों का संचालन बंद कर दिया गया था।


इन रूटों पर चलेंगी बसें
एसआर--1 : बैरागढ़ चीचली से न्यू मार्केट होते हुए सीहोर नाका।
एसआर-1ए : बैरागढ़ चीचली से विधानसभा होते हुए सीहोर नाका


Related Topics

Latest News