UP : युवक के साथ एक झोपड़ी में पकड़ी युवती तो करा दी शादी, फिर वायरल हुआ वीडियो और...

 
UP : युवक के साथ एक झोपड़ी में पकड़ी युवती तो करा दी शादी, फिर वायरल हुआ वीडियो और...


कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर खडडा थाना क्षेत्र के एक गांव में लड़का-लड़की के एक झोपड़ी में बात करते पकड़े जाने पर लोगों ने दोनों की शादी करा दी। लेकिन शादी के बाद भी लड़की के पिता का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने अपने दामाद के चेहरे पर कालिख पोत दी और उसी हालत में अपने घर तक जाने पर मजबूर किया। 18 दिन बाद अब यह वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने दामाद के चेहरे पर कालिख पोतने के आरोपित श्वसुर और तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


जिले के खडडा रेता क्षेत्र के एक गांव में 11 जून को एक लड़की रिश्तेदारी में आए एक युवक के साथ एक झोपड़ी में पकड़ी गई थी। युवक को प्रेमिका के परिवारजनों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस बीच प्रेमिका ने उसे बचाने का प्रयास किया तो लोगों ने उसे भी पीटा। बाद में लोग शांत हुए। बातचीत के बाद प्रेमी-प्रेमिका के सामने शादी करने का प्रस्ताव रखा। 


बताते हैं कि दोनों इसके लिए तैयार हो गए। इसके बाद लड़के ने लड़की की मांग में सिन्दूर भरा। इसके बाद गांववालों ने दोनों से अपने घर जाने को कहा। लेकिन गुस्से में लड़की का पिता कहीं से एक तवा लेकर आया और उसकी कालिख लड़के के चेहरे पर पोत दी। लड़के ने कालिख पोंछने की कोशिश की तो उसे ऐसा भी नहीं करने दिया। लोगों ने इसी हालत में दोनों को घर जाने को कहा। दोनों को इसी हालत में घर जाना पड़ा। 


अब इसका वीडियो किसी ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। दावा किया गया है कि लड़की की विदाई के दौरान पिता ने अपने अपमान का बदला लेने के लिए अपने दामाद के चेहरे पर तवा की कालिख पोत दी। इस पर दामाद ने कोई आपत्ति नहीं की। खडडा थाने के इंस्पेक्टर आर.के.यादव ने कहा कि शादी के बाद पति-पत्नी अपने घर चले गए हैं। फिर भी यदि इस मामले में कोई शिकायत आती है तो पुलिस कार्रवाई करेगी। 


बेटी की शादी उसके प्रेमी से कराने के बाद अपने दामाद के चेहरे पर कालिख पोतने  वाले श्वसुर और तीन अन्य के खिलाफ कुशीनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सालिकपुर पुलिस चौकी इंचार्ज पी.के.सिंह की तहरीर पर यह मुकदमा दर्ज हुआ है।

Related Topics

Latest News