CM शिवराज की प्रदेशवासियों से अपील, स्वदेशी अपनाये और नजदीक से मिट्टी के दिए जलाये खुशियां लाए

 
CM शिवराज की प्रदेशवासियों से अपील, स्वदेशी अपनाये और नजदीक से मिट्टी के दिए जलाये खुशियां लाए


भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना के मरीज बढ़ने लगे हैं। जब तक वैक्सीन नहीं आती, मास्क लगाना नहीं छोड़ें, लापरवाही नहीं करें। आर्थिक गतिविधियां चलने दीजिए, अब हम लाकडाउन की तरफ नहीं जाएंगे। इसके साथ ही बेहतर अर्थ व्यवस्था और प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी अपनाने का भी संकल्प लेने की अपील की।

                                  
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि अब हम स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल करेंगे। हमारे आसपास कई अच्छी-अच्छी चीजें बनती है। दिए और मिट्टी की मूर्तियां खरीदें। विद्युत बल्ब की लड़ियां होंगी तो स्वदेशी होंगी। हमारे कुम्हार, बढ़ई, मेहनतकश भाई-बहन. जो चीजें बना रहे हैं उनका उपयोग करें। इससे वे भी सशक्त होंगे, स्वदेशी का संकल्प हमारे, गांव हमारे प्रदेश को आत्मनिर्भर बना देगा।

चौहान ने सभी से कोरोना की वैक्सीन नहीं आने तक विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। कोरोना से बचने के लिए हम तो हर संभव प्रयास करेंगे, लेकिन प्रदेशवासियों को ज्यादा सावधानी रखना है। हमें कोरोना के खात्मे तक यह प्रयास करना होगा।


चौहान ने कहा कि हम मिलावट खोरों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। मैं उन्हें छोड़ूंगा नहीं। चौहान ने कहा कि सफेद पोश के खिलाफ भी अभियान चला रहे हैं।


चौहान ने कहा कि कोरोनाकाल में मैंने कड़की में सरकार चलाई है। अर्थ व्यवस्था ध्वस्त होने के बावजूद आप पर परेशानी नहीं आने दी। चौहान ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईश्वर सभी का कल्याण करें।

Related Topics

Latest News