SATNA : एक करोड़ रुपए के सोने के लेनदेन में सराफा कारोबारी गिरफ्तार : यह है पूरा मामला

 

SATNA : एक करोड़ रुपए के सोने के लेनदेन में सराफा कारोबारी गिरफ्तार : यह है पूरा मामला

सतना. सराफा कारोबारियों के बीच हुए करीब एक करोड़ रुपए के सोने के लेनदेन में गफलत सामने आई है। सोने की कीमत जब नहीं चुकाई गई तो मामला पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस ने जांच कार्रवाही के बाद अपराध कायम किया और आरोपी सराफा कारोबारी का गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद रविवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया है। ALSO READ MORE : आतंक का पर्याय बने इस अपराधी ने पुलिस पर चलाई कई बार गोली, बुलेटप्रूफ जैकेट पहन कर पुलिस ने पकड़ा

यह है मामला

पता चला है कि बिरसिंहपुर के सराफा कारोबारी कृष्ण किशोर अग्रवाल का कारोबारी लेनदेन यहां सतना शहर के गौशाला चौक स्थित महावीर भवन निवासी भरत दोषी पुत्र स्व. दौलत लाल दोषी (49) से चलता था। लॉक डाउन के दौरान दोनों के बीच लाखों के सोने का लेनदेन हुआ। इसके बाद 5 जनवरी 2021 को कृष्ण किशोर ने करीब एक करोड़ 9 लाख रुपए कीमत का 2270 ग्राम सोना भरत को गलाने के लिए दिया। जिसकी कीमत कुछ दिनों बाद देने की बात हुई। लेकिन इसकी कोई लिखा पढ़ी दोनों के बीच नहीं हुई थी। ALSO READ MORE : छतरपुर : विधायक प्रतिनिधि की हत्या के 7 आरोपी गिरफ्तार, लहूलुहान हालत में मिली थी खेत में लाश

भरोसे में डूबा सोना

कृष्ण किशोर ने इसकी शिकायत ११ फरवरी को लिखित रूप से सिटी कोतवाली में करते हुए पुलिस को बताया कि भरत को २२७० ग्राम सोना दिया था। जिसकी रकम उसने नहीं चुकाई है। अब रकम देने से मना कर रहा है। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी भरत दोषी के खिलाफ अपराध क्रमांक 123/2021 में आइपीसी की धारा 420, 406, 409 के तहत अपराध कायम करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। ALSO READ MORE : MP-UP की सीमा में आतंक का पर्याय बन चुके डेढ़ लाख के इनामी डकैत भालचंद्र को सतना पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस को सोना नहीं मिला

पुलिस ने आरोपी भरत दोषी से घंटों पूछताछ की। इस बीच उसकी सिफारिश में कई लोगों ने पुलिस से संपर्क साधा। पुलिस का कहना है कि अदालत में पेश होने के पहले तक आरोपी यही बताता रहा कि उसने कृष्ण किशोर से सोना नहीं लिया और ना ही उसे कोई रकम चुकानी है। जबकि पुलिस ने अपराध कायम किया है तो कार्रवाही करना जरूरी है। ऐसे में अब पुलिस उसका रिमांड लेकर पूछताछ करने और सोना की जब्ती करने की बात कह रही है। ALSO READ MORE : आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने वाले समिति प्रबंधक राजमणि मिश्रा के घर रीवा EOW की 40 सदस्यीय टीम ने मारा छापा

Related Topics

Latest News