REWA : हुनर हाट में आकर्षण का केन्द्र रहे दिव्यांगों द्वारा बनाये गये उत्पाद

 

            REWA : हुनर हाट में आकर्षण का केन्द्र रहे दिव्यांगों द्वारा बनाये गये उत्पाद

रीवा। अगर किसी में प्रतिभा है तो वह अपने आप सामने आ ही जाती है। प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती। इसका उदाहरण प्रस्तुत किया दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाये गये उत्पादों ने। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुनर हाट में दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाये गये उत्पाद लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहे। ALSO READ MORE :  नईगढ़ी के दो दर्जन गांवो में व्याप्त हैं पेयजल संकट : अधिक गांवों में इन दिनों पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची

दिव्यांग बच्चों ने हैण्डक्राफ्ट व गृह सज्जा की सामग्री को बनाकर स्टाल में प्रदर्शित किया जिसे लोगों ने सराहा व खरीदा भी। ALSO READ MORE :  नहीं थम रहे बस हादसे : हनुमना से नागपुर जा रही बस पलटी, 40 से अधिक यात्रियों के घायल : दो की मौत

लक्ष्मी एजुकेशन एण्ड ट्रेनिंग सोसायटी द्वारा दिव्यांग बच्चों को सांकेतिक भाषा में प्रशिक्षण देने के साथ हैण्डक्राफ्ट व गृह सज्जा सामग्री बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जाता हैं। संस्था द्वारा बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम व अन्य क्रियाकलापों में भाग लेने के लिये प्रोत्साहित कर उनकी प्रतिभा का प्रदर्शन कराया जाता है। हुनर हाट में दिव्यांग बच्चों का स्टाल इसी दिशा में किया गया एक सराहनीय कार्य रहा जिसको खूब प्रशंसा व वाहवाही मिली। ALSO READ MORE :  रीवा जिले के दुआरी ग्राम का सरपंच 50 हजार रुपए की घूंस लेते हुए गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि जिले में कलेक्टर इलैयाराजा टी के प्रयासों दिव्यांगों को मुख्यधारा में जोड़ने के विभिन्न प्रयास किये जा रहे हैं। दिव्यांगों की प्रतिभा का प्रदर्शन भी उसी कड़ी में किया गया एक प्रयास है। ALSO READ MORE : मैं विधानसभा में निष्पक्ष रहूंगा, लेकिन रीवा का पक्ष कभी नहीं छोड़ूंगा : गिरीश गौतम

Related Topics

Latest News