REWA : महिला दिवस : हुनर हाट में दिखा महिलाओं द्वारा बनाई गई सामग्री का हुनर

 

REWA : महिला दिवस : हुनर हाट में दिखा महिलाओं द्वारा बनाई गई सामग्री का हुनर

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला बाल विकास विभाग एवं साइनांजलि समिति के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वीर शहीद सैनिकों को पूजनीय माताओं व वीर नारियों का सम्मान किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियाँ दी तथा हुनर हाट में महिलाओं द्वारा बनाये गये उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगी। ALSO READ MORE : IG, कलेक्टर, SP तथा आयुक्त नगर निगम ने लगवाई कोरोना की दूसरी डोज

कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल रहीं जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर मानस विदुषी डॉ. ज्ञानवती अवस्थी, कलेक्टर रीवा की धर्मपत्नी श्रीमती स्वकर्तिका, पुलिस अधीक्षक रीवा की धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता सिंह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में शहीद कमलेश पाठक की माँ श्रीमती मीरा पाठक, शहीद आशीष दुबे की माँ श्रीमती गीता दुबे, शहीद रामसजीवन जायसवाल की धर्मपत्नी वीरनारी श्रीमती देवकी जायसवाल, शहीद कालू प्रसाद पाण्डेय की धर्मपत्नी वीरनारी श्रीमती श्यामकली पाण्डेय, शहीद सुभाष त्रिपाठी की धर्मपत्नी वीरनारी श्रीमती मीना त्रिपाठी, शहीद प्राणनाथ तिवारी की धर्मपत्नी वीरनारी श्रीमती पुष्पा तिवारी, शहीद देवेन्द्र द्विवेदी की धर्मपत्नी वीरनारी श्रीमती सुनीता द्विवेदी, शहीद पुष्पराज सिंह की धर्मपत्नी वीरनारी श्रीमती सविता सिंह, शहीद रामचरण द्विवेदी की धर्मपत्नी वीरनारी सुमित्रा द्विवेदी एवं शहीद राघवेन्द्र मिश्रा की धर्मपत्नी वीरनारी श्रीमती आभा मिश्रा का सम्मान कर उन्हें आदर सहित मंच में आसीन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख मातृ शक्तियों द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। इस दौरान वर्तिका शुक्ला ने सुमधुर गीतों की प्रस्तुतियॉ दी उनके साथ तबले पर दिव्यांग रणविजय सिंह ने संगत की। विद्या शिल्प एकेडमी की छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया तथा सलीम रजा ने बेटियों को बचाने की थीम पर काव्यपाठ किया। कार्यक्रम में पी.के. स्कूल की छात्रा आंचल नामदेव ने कलेक्टर इलैयाराजा टी की बनाई स्केच पेंटिंग अपने हाँथों से कलेक्टर को सौंपी। कार्यक्रम के प्रारंभ में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी व पुलिस अधीक्षक की राकेश कुमार सिंह ने मंचासीन मातृ शक्तियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। ALSO READ MORE : हुनर हाट में आकर्षण का केन्द्र रहे दिव्यांगों द्वारा बनाये गये उत्पाद

कार्यक्रम स्थल में स्वसहायता समूह की महिला सदस्यों तथा अन्य महिला संगठनों व महिलाओं ने स्वयं के बनाये उत्पाद के स्टाल लगाये। हुनर हाट का महिला अतिथियों ने फीटा काट कर शुरू किया। कन्या पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अतिथियों ने स्टाल का अवलोकन किया तथा उनके कौशल की सराहना की। कलेक्टर इलैयाराजा टी ने स्टाल से आंवले का मुरब्बा खरीदा। आयोजन स्थल की सुरक्षा का दायित्व स्टूडेंट पुलिस कैडर की कैडेट्स ने संभाला। इस अवसर पर संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास ऊषा सिंह सोलंकी, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा पाण्डेय, शौम्या सिंह, ममता नरेन्द्र सिंह, सहायक संचालक आशीष दुबे परियोजना अधिकारी जीवेन्द्र सिंह एसआई प्रमोद पाण्डेय सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी छात्राएं तथा बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन सरगम पाण्डेय ने किया। ALSO READ MORE : छुहिया घाटी में अब 12 मार्च तक सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

Related Topics

Latest News