REWA : शहर में दो महिलाओं से चेन स्नेचिंग की घटनाओं से उडी पुलिस की नींद : झपट्टा मारकर छीना मंगलसूत्र, पलक झपकते ही घटना को अंजाम देकर चंपत हुए बदमाश

 
REWA : शहर में दो महिलाओं से चेन स्नेचिंग की घटनाओं से उडी पुलिस की नींद : झपट्टा मारकर छीना मंगलसूत्र, पलक झपकते ही घटना को अंजाम देकर चंपत हुए बदमाश

रीवा। जिले में सक्रिय बदमाशों के कदम रुकने का नाम नहीं ले रहे है। शातिर बदमाशों ने एक दिन में दो चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस की नींद उड़ा दी है। ये घटनाएं समान व सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई है। महिलाओं की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है। पहली घटना बदमाशों ने सिटी कोतवाली थाने के रतहरा में अंजाम दी है।

रीवा में 650 नर्सों का अनिश्चितकालीन आंदोलन : 3 जुलाई से आंदोलन स्थल में होगा भंडारा; नर्सिंग छात्राओं की SGMH में लगी ड्यूटी : हड़ताल के बाद लड़खड़ाई स्वास्थ्य व्यवस्था

पति के साथ बाइक में सवार होकर जा रही थी महिला

प्रभा मिश्रा पति उमेश कुमार मिश्रा 38 वर्ष निवासी रतहरा पति के साथ बाइक में सवार होकर जा रही थी। रतहरा के समीप ही पीछे से बाइक में सवार होकर एक बदमाश आया। उसने पीछे बैठी महिला के गले में झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छीन लिया। पलक झपकते ही बदमाश घटना को अंजाम देकर चंपत हो गया। वे जब तक कुछ समझ पाती उससे पहले ही बदमाश ओझल हो गया। घटना से पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना को अंजाम देने वाला बदमाश बाइक में सवार था और वह अकेले ही था।

मरीज के मुंह से निकला सांप जैसा डेढ़ फीट लंबा कीड़ा, रीवा मेडिकल कॉलेज के डीन ने कहा- हो सकता है राउंड वर्म!

पुलिस खंगाल रही सीसी टीवी

उसने कुछ दूर तक उनका पीछा भी किया था जहां मौका मिला तभी घटना को अंजाम देकर निकल गया। पुलिस मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों को पुलिस चेक करके बदमाश का पता लगाने का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि बाइक सवार बदमाश ने इस घटना को अंजाम दिया है। उसके संबंध में कुछ जानकारियां मिली है जिसके आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

गरीबों के लिए हमेशा तत्पर रहते है ये IAS : रीवा कलेक्टर ने एक बार फिर दिखाई दरिया दिली, महिला के लिए बने ईश्वर का वरदान

समान थाने के संजय नगर कोरियान मोहल्ले की घटना, पुलिस कर रही तलाश

बदमाश ने मंगलसूत्र छीनने की दूसरी वारदात समान थाना क्षेत्र में अंजाम दी है। धक्का देकर महिला को गिराया और मंगलसूत्र छीनकर चंपत हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को पकडऩे के लिए नाकाबंदी की लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। समान थाने के संजय नगर निवासी अंजुला सिंह पति रावेन्द्र प्रताप सिंह 48 वर्ष किसी काम से जा रही थी। रात करीब आठ बजे कोरियान मोहल्ला संजय नगर के समीप पहुंची तभी पीछे से बाइक में सवार होकर बदमाश पहुंच गया। शातिर बदमाश ने सूनसान देखकर महिला को धक्का देकर गिरा दिया।

SP REWA को उप निरीक्षकों पर ज्यादा भरोसा : थाना और चौकी प्रभारी बनने निरीक्षक से उप निरीक्षक तक ने की दौड़ तेज

झपट्टा मारकर छीना मंगलसूत्र

इस दौरान उसने पीछे से झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र छीन लिया। उन्होंने शोर मचाकर बदमाश को पकडऩे का प्रयास किया लेकिन वह मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हुलिया के आधार पर पुलिस ने सभी थानों को सूचना भिजवाकर नाकाबंदी कराई लेकिन उसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। समान थाना प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना में शामिल बदमाश की तलाश में हर संभावित ठिकानों में दबिश दी जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान के प्रयास किये जा रहे है।

Related Topics

Latest News