MP और UP में आतंक का पर्याय बना डकैत दस्यु सम्राट गौरी : 60 से ज्यादा है केस दर्ज, एक लाख से इनाम की राशि बढ़कर हुई साढ़े 5 लाख

 

MP और UP में आतंक का पर्याय बना डकैत दस्यु सम्राट गौरी : 60 से ज्यादा है केस दर्ज, एक लाख से इनाम की राशि बढ़कर हुई साढ़े 5 लाख

उत्तरप्रदेश और मध्य प्रदेश में आतंक का पर्याय बन चुके डकैत गौरी यादव पर UP सरकार ने इनाम की राशि बढ़ाई है। दस्यु सम्राट गौरी पर अब डेढ़ लाख से साढ़े 5 लाख का इनामी बन गया है। बताया गया, चित्रकूटधाम रेंज के IG सत्यनारायण के प्रस्ताव पर उत्तरप्रदेश सरकार ने डकैत की इनाम राशि बढ़ाने की घोषणा की है। वहीं, MP की सतना पुलिस द्वारा भी गौरी यादव पर 50 हजार का इनाम घोषित है।

12 साल पहले लव मैरिज की थी : रोज-रोज की तू-तू- मैं-मैं से तंग आकर पति ने लैपटॉप के वायर से पत्नी का घोंटा गला

इसके पहले, UP सरकार ने गौरी यादव पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था, जिसे अब बढ़ाकर 5 लाख कर दिया है। वहीं, MP सरकार द्वारा घोषित 50 हजार रुपए का इनाम मिलाकर राशि साढ़े 5 लाख रुपए हो जाती है। तराई के सूत्रों का कहना है, इनाम राशि बढ़ने से गौरी यादव कुख्यात डकैत ददुआ, ठोकिया, रागिया, बलखड़िया और बबुली कोल की श्रेणी में पहुंच गया है, जो तीन दशकों तक तराई में राज ​कर चुके हैं।

ब्लैक फंगस के मरीजों को अब नई परेशानी; जबड़े की हड्‌डी सड़ रहीं, हमीदिया में 20 से ज्यादा मामले आए सामने , कई के जबड़े काटकर अलग करना पड़ा

5 दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज

UP पुलिस के सूत्रों का कहना है कि 2013 में दिल्ली पुलिस के एक दारोगा की हत्या कर गौरी यादव पहली बार सुर्खियों में आया था। इसके बाद लगातार छोटे-मोटे अपराध करते हुए 8 साल के अंदर कुख्यात डकैत बन गया। शुरुआती दौर में इसको कोई डकैत मामने के लिए तैयार भी नहीं था। फिर भी जेल जाने और आने के बाद गौरी पर UP और MP के विभिन्न थानों में हत्या, अपहरण, फिरौती मांगने, सरकारी काम में बाधा डालने के 60 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

12 साल पहले की थी लव मैरिज / महिला का गला घोटा तीन दिन पुराना शव बाथरूम में मिला : संदेही पति की तलाश शुरू

दो साल जेल काटने के बाद बना डाकू

बताया गया, 2008 में हुई मुठभेड़ से UP STF ने गौरी को पकड़कर जेल भेजा था। वहां करीब 2 साल जेल काटने के बाद डकैत गौरी यादव फिर से लूटपाट करने लगा। डाकू गौरी यादव चित्रकूट के बहिलपुरवा थाना के बिलहरी गांव का रहने वाला है। इसके बाद बांदा, चित्रकूट, मानिकपुर के तराई अंचलों में लगातार अपराध करा रहा है। आए दिन उसके गुर्गों द्वारा घटनाएं किए जाने से परेशान चित्रकूटधाम रेंज के IG सत्यनारायण ने डकैत के ऊपर इनाम की राशि बढ़ाए जाने की मांग की थी।

Related Topics

Latest News