MP : 12 साल पहले लव मैरिज की थी : रोज-रोज की तू-तू- मैं-मैं से तंग आकर पति ने लैपटॉप के वायर से पत्नी का घोंटा गला

 

MP : 12 साल पहले लव मैरिज की थी : रोज-रोज की तू-तू- मैं-मैं से तंग आकर पति ने लैपटॉप के वायर से पत्नी का घोंटा गला

भोपाल के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में बंद कमरे में महिला की हत्या उसी के पति प्रशांत ने की थी। रोज-रोज की तू-तू-मैं-मैं से तंग आकर लैपटॉप के वायर से गला घोंट दिया था। हत्या के बाद वह दोनों बच्चों को यह कहते हुए लेकर भाग गया था कि मम्मी ऑफिस गई है। प्रशांत का कहना है कि राखी भोपाल छोड़ने को तैयार नहीं थी। आर्थिक परेशानी के कारण वह गैरतगंज चलने को कह रहा था।

ब्लैक फंगस के मरीजों को अब नई परेशानी; जबड़े की हड्‌डी सड़ रहीं, हमीदिया में 20 से ज्यादा मामले आए सामने , कई के जबड़े काटकर अलग करना पड़ा

पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर अयोध्या नगर थाना क्षेत्र के गणपति होम्स के एक मकान में महिला की लाश घर के बाथरूम में मिली थी। लाश 3 दिन पुरानी होने के कारण सड़ चुकी थी। उसकी हत्या वायर से गला घोंटकर की गई थी। महिला की शिनाख्त राखी उर्फ राजकुमारी पटेल के रूप में हुई। घटना के बाद से संदेह के घेरे में आया पति प्रशांत पटेल गायब था।

घर का सपना आसमान पर : MP में रजिस्ट्री पर सबसे ज्यादा शुल्क, 31 जुलाई तक पुरानी गाइडलाइन पर होगी रजिस्ट्री

ASP राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि प्रशांत घटना के बाद से ही लगातार जगह बदल रहा था। इस दौरान वह अपनी कार से यहां-वहां भटक रहा था। कुछ घंटे एक शहर में बिताने के बाद दूसरे शहर में चला जाता था। करीब तीन घंटे में वह ठिकाना बदल देता था। गुरुवार रात उसके जबलपुर के भेड़ाघाट में होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद जबलपुर पुलिस की मदद से प्रशांत को पकड़ लिया।

MP सरकार का बड़ा फैसला : 12वीं BOARD में किसी भी स्टूडेंट्स को फेल नहीं किया जाएगा

पहले करता रहा गुमराह

ASP भदौरिया ने बताया कि प्रशांत पुलिस को लगातार गुमराह करता रहा था। पहले कह रहा था कि उसे नहीं पता कि राखी के साथ हुआ। बाद में उसने बताया कि घटना के दौरान उनका विवाद हुआ था। उसने राखी को धक्का दिया। वह गिर गई। उसके बाद वह गुस्से में बच्चों को लेकर वहां से निकल गया। हालांकि भोपाल आते-आते वह टूट गया और उसने सब सच बता दिया।

MP सरकार का बड़ा फैसला : 12वीं BOARD में किसी भी स्टूडेंट्स को फेल नहीं किया जाएगा

जैसा प्रशांत ने पुलिस को बताया...

‘लॉकडाउन के कारण हम आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। मैं राखी को गैरतगंज अपने घर चलकर रहने के लिए मना रहा था, लेकिन वह नहीं मान रही थी। इसे लेकर उनके बीच तनाव और विवाद बढ़ने लगा था। रोज-रोज इसी बात को लेकर बहस होने लगी थी। मैं चाहता था, गैरतगंज जाकर रहें, लेकिन राखी इसके लिए तैयार नहीं थी। घटना के दिन दोनों बच्चे पहली मंजिल में अपने बेडरूम में थे। मैं और राखी ग्राउंड फ्लोर पर हॉल में थे। हमारे बीच उसी को लेकर विवाद हो गया है। राखी और मेरे बीच झगड़ा बढ़ गया। हमारे बीच हाथापाई होने लगी। गुस्से में आकर मैंने लैपटॉप का तार निकाला। राखी के गले से लपेट के उसे कसने लगा। वह छटपटा रही थी, लेकिन गुस्सा सिर पर सवार था। थोड़ी देर बाद उसके शरीर में हरकत होना बंद हो गई। मैं वहां कुछ देर बैठा। फिर उसका शव बाथरूम में पटक दिया। उसके बाद दोनों बच्चों को ऊपर वाले कमरे से नीचे लेकर आया। घर पर ताला लगा दिया। बच्चों ने राखी के बारे में पूछा था, लेकिन मैंने उनसे कह दिया कि वह काम पर चली गई। इसके बाद गैरतगंज में बच्चों को छोड़कर निकल गया।’

12 साल पहले की थी लव मैरिज / महिला का गला घोटा तीन दिन पुराना शव बाथरूम में मिला : संदेही पति की तलाश शुरू

हर तीसरे घंटे ठिकाना बदलता रहा

प्रशांत ने बताया कि उसके पास पैसों की कमी थी। ऐसे में वह लोगों से पैसे मांग रहा था। पहले वह कार से घूम रहा था, लेकिन जब डीजल के लिए पैसे नहीं बचे तो बाइक पर आ गया। गैरतगंज से रायसेन आया। यहां से गैरतगंज फिर सागर निकल गया। सागर से राहतगढ़, पथरिया, जबलपुर और गोटेगांव होते हुए भेड़ाघाट पहुंच गया। उसने दोस्तों से मदद मांगी थी। वह ट्रैवल्स की गाड़ी किराए से लेकर शहर के बाहर जाना चाह रहा था, लेकिन ट्रैवल्स वाला उससे 15 हजार रुपए एडवांस मांग रहा था। इतने पैसे उसके पास नहीं थे। इसके कारण वह यहां-वहां घूमकर इंतजाम कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

RBI अधिकारी बनकर इंदौर में की करोड़ों की ठगी, कई बैंकों की फर्जी सील के साथ पिस्टल जब्त

12 साल पहले लव मैरिज की थी

परिजनों के अनुसार प्रशांत और राखी ने 12 साल पहले लव मैरिज की थी। राखी पहले प्राइवेट जॉब करती थी। प्रशांत भी प्राइवेट जॉब करता है। उनका लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था।

Related Topics

Latest News