REWA : प्रतिदिन बढ़ रहा अपराध का ग्राफ : फिर बदमाशों ने बीएड कॉलेज से लौट रही महिला को गिराया फिर झपट्टा मार छीना बैग

 

REWA : प्रतिदिन बढ़ रहा अपराध का ग्राफ : फिर बदमाशों ने बीएड कॉलेज से लौट रही महिला को गिराया फिर झपट्टा मार छीना बैग

रीवा जिले के खटखरी चौकी अंतर्गत बुढहा गांव के पास अज्ञात बदमाशों ने बीती शाम एक बार फिर वारदात कर दी। बताया गया कि बीएड का फार्म भरकर लौट रही महिला को झपट्टा मार कर गिरा दिया। फिर उसका बैग छीनकर बदमाश हाइवे के रास्ते फरार हो गए। बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से महिला को पुलिस की मदद से हनुमना अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी स्थिति को देखते हुए रीवा रेफर कर दिया। यहां परिजन बेहतर स्वास्थ्य के लिए निजी अस्पताल में इलाज करा रहे है। इधर खटकरी चौकी पुलिस ने आईपीसी की धारा 394 के तहत लूट का प्रकरण कायम किया है।

महिला ने बेटे सहित खुद पर केरोसिन छिड़क कर किया आग के हवाले : बर्न यूनिट में भर्ती रहे बेटे की मौत, मां गंभीर

खटखरी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रज्ञा पटेल ने बताया कि बिन्दु श्रीवास्तव पति विवेक श्रीवास्तव (35) निवासी घुरेहटा थाना मऊगंज बीएड का फार्म भरने हनुमना गई थी। वहां से वह अपने एक परिचित के साथ बाइक में सवार होकर लौट रही थी। तभी खटकरी से पहले बुढहा गांव के पास अज्ञात बदमाश आए और झपटटा मारकर बैग छींन लिया। जिसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

जरा इन महिलाओं को पहचानिये : ज्वेलरी दुकान में जाकर दुकानदार को उलझाकर चुरा लेती है गहनें : आटो में बैठकर जाती है एक जगह से दूसरे जगह

हादसे के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में शाहपुर थाना और खटखरी चौकी को सूचना भेजवाई। इसके बाद हाइवे की एंबुलेंस से घायल महिला को हनुमना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां से शुक्रवार की रात हालत गंभीर होने पर रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन परिजन अपने स्तर से निजी अस्पातल में उपचार करा रहे है।

सेमरिया से रीवा आ रही सांई ट्रैवल्स बस में बाइकर्स गैंग ने परिचालक को चाकू मारकर किया घायल : अस्पताल में भर्ती

पांच हजार कैश और मोबाइल लूट ले गए बदमाश

शनिवार को खटखरी पुलिस के बयान में महिला के पति ने बताया ​है कि उसके बैग में पांच हजार नगदी थी। इसके अलावा मोबाइल और जरुरी दस्तावेज गायब हो गए है। साथ ही कहा है कि वारदात को अंजाम देते समय एक बाइक में 3 बदमाश आए थे। जो तेजी से नजदीक पहुंचे और चलती बाइक से ही बैग छीनने के लिए झपट्टा मारा। महिला के हाथ से बैग छूट गया। जिसे लेकर बदमाश भाग निकले। इधर महिला चलता बाइक से गिरकर घायल हो गई। खटखरी पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।

Related Topics

Latest News