MP : बेवफाई की वजह से हत्या : अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी की पत्थर से कुचलकर कर दी हत्या

 

MP : बेवफाई की वजह से हत्या : अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी की पत्थर से कुचलकर कर दी हत्या

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के सारनी में एक युवक ने पत्नी की सिर कुचलकर हत्या कर दी। पत्नी की बेवफाई की वजह से युवक ने हत्या की है। दो बच्चे रातभर घर में दुबके रहे। महिला का शव घर से 100 मीटर दूर पड़ा मिला। सुबह दोनों बच्चे पड़ोसियों के पास गए और मां की हत्या की बात बताई। बच्चों ने पुलिस को बताया कि पापा रात में मां को मारते हुए बाहर ले गए थे। वहां भी जमकर पीटा। आरोपी पति वारदात के बाद से रात से लापता हो गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह अवैध संबंध को बताया जा रहा है।

महिला ने जहर खाकर की खुदकुशी : ससुराल वालों पर मारपीट और फोर व्हीलर की डिमांड का आरोप

नीतू मालवीय पति जीवन मालवीय (30) राधाकृष्णन वार्ड क्रमांक 2 झुग्गी बस्ती सारनी में रहती थी। वह आठ दिन पहले ही अपने मायके देवास से आई थी। रविवार सुबह करीब 6 बजे झुग्गी बस्ती क्षेत्र में उसका शव पड़ा था। सिर पत्थर से कुचला हुआ था। उनके बच्चे आयुष (12) और वैष्णवी (11) नीतू को तलाशते हुए शव तक पहुंचे। इसके बाद दोनों ने रोते हुए पड़ोसियों को सूचना दी। SDOP महेंद्र सिंह चौहान, कार्यवाहक थाना प्रभारी फतेह बहादुर सिंह मौके पर दल के साथ पहुंचे। मौका स्थिति देखने के बाद FSL टीम बुलाई गई।

मामूली विवाद में युवक की हत्या : अवैध संबंधों के शक में पत्नी से किया झगड़ा, पड़ोसी ने युवक पर चाकू से किये 5 वार : दो घायल

मृतका के बेटे आयुष मालवीय ने पुलिस से कहा कि रात में उसके पिता जीवन मालवीय और मां नीतू के बीच विवाद हुआ था। पापा मां को पीटते हुए घर के पीछे ले गए। बाहर भी पिता ने खूब मारपीट की। उसने बताया कि पिता ने ही पत्थर से मां को मार डाला।

न्याय पाने दर-दर भटकने को मजबूर : प्रेमी ने तीन साल तक शादी के सपने दिखाए और लिव-इन-रिलेशनशिप में रखा फिर मारपीट कर भगाया

भय के कारण घर में दुबके रहे बच्चे

हत्या रात 12 से 3 बजे के बीच की गई। मारपीट करते मां को बाहर ले जाने के बाद आयुष और वैष्णवी सुबह होने तक डर कर घर में दुबके रहे। सुबह होते ही पड़ोसियों को यह घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी पति की तलाश शुरू की। उसे शाम को गिरफ्तार कर लिया गया। पति ने पुलिस को बताया है कि उसकी पत्नी का दो लोगों से संबंध था। इसी को लेकर विवाद हुआ था।

रिश्तेदारी में गई युवती को प्यार के जाल में फसाकर अपनी हवस मिटाने तीन वर्षों तक शारीरिक शोषण बाद छोड़ा : रेप का प्रकरण दर्ज

राधाकृष्णन वार्ड क्रमांक 2 विजय नगर की झुग्गी बस्ती में एक 30 साल की महिला का शव पत्थरों से कुचल कर शव फेंका गया। मृतका का घर घटनास्थल से कुछ दूरी पर है। उसके बच्चों ने पिता द्वारा मारपीट करने की बात कही। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

महेंद्र सिंह चौहान, एसडीओपी सारनी

Related Topics

Latest News