MP : विंध्य क्षेत्र के रीवा शहर को मिलेगी चौथे FLY OVER की सौगात, ढेकहा में चौथे का सर्वे शुरू : 90 करोड़ में प्रस्ताव तैयार

 

MP : विंध्य क्षेत्र के रीवा शहर को मिलेगी चौथे FLY OVER की सौगात, ढेकहा में चौथे का सर्वे शुरू : 90 करोड़ में प्रस्ताव तैयार

विंध्य क्षेत्र का रीवा शहर आने वाले दिनों में फ्लाईओवरों का शहर होगा। यहां पहला फ्लाईओवर सिरमौर चौराहा, दूसरा समान और तीसरा रेलवे का आरओबी ब्रिज निर्माणाधीन है। वहीं अब ढेकहा से कमिश्नर आवास तक चौथे फ्लाईओवर का सर्वे शुरू​ हो गया है। हालांकि दो स्टेट गवर्मेंट के फ्लाईओवर पहले से बने है। जबकि तीसरा फ्लाईओवर रेलवे यानी की केन्द्र सरकार बना रही है। वहीं चौथे फ्लाईओवर का सर्वे स्टेट गवर्मेंट ने किया है।

मरे को जिंदा बाता कर कराया दुकान का नामांतरण : कलेक्ट्रेट परिसर के सामने दुकान क्रमांक 5 का मामला

बता दें कि बीते दिन सेतु निगम ने प्रमुख अभियंता कार्यालय भोपाल को प्रदेश सरकार द्वारा तीसरे फ्लाईओवर का प्रस्ताव भेजा गया है। इस प्रस्ताव में फ्लाईओवर की लंबाई 1600 मीटर रखी गई है। रेवांचल बस स्टैंड से ढेकहा तक वाहनों के आवागमन के दबाव को देखते हुए एक और फ्लाईओवर की जरूरत महसूस की जा रही है।

अतिथि शिक्षक घोटाले के मामले में कलेक्टर रीवा ने उठाया सख्त कदम : प्राचार्य के ऊपर अपनों को लाभ दिलाने का आरोप : हो सकती है बड़ी कार्यवाही

सेतु निगम के अधिकारियों ने दावा किया है कि 1600 मीटर लंबे फ्लाईओवर के निर्माण में 80 से 90 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इसके लिए बजट की व्यवस्था एसआरएस फंड (केंद्रीय सड़क निधि) से की जाएगी। वहीं भोपाल मुख्यालय भेजे गए प्रस्ताव में फ्लाईओवर की चौड़ाई 12 मीटर रहेगी। जबकि मध्य में इसकी ऊंचाई साड़े 6 मीटर निर्धारित की गई है।

टमस नदी में युवक ने छलांग लगाकर की आत्महत्या, गहरा पानी होने के कारण डूबने से मौत

संयुक्त टीम ने किया सर्वे

फ्लाईओवर के निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण पूर्व में संयुक्त टीम द्वारा किया जा चुका है। इस टीम में जिला प्रशासन के जिम्मेदार, नगर निगम के अधिकारी, लोक निर्माण विभाग और सेतु निगम के अधिकारियों ने प्रस्तावित स्थल का पूर्व में सर्वे कर लिया था। इसके बाद प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया था। इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के बाद भोपाल स्तर से तकनीकी दल यहां आकर सर्वे करेगा।

एक नजर में फ्लाईओवर

- पहला फ्लाईओवर: सिरमौर चौराहा

- दूसरा फ्लाईओवर: समान बस स्टैंड

- तीसरा फ्लाईओवर: रेलवे स्टेशन मोड

- चौथा फ्लाईओवर: ढेकहा से कमिश्नर आवास

Related Topics

Latest News